एशियाई खेल: एशियाड के दल में करनी पड़ेगी कटौती

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026। जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियाई खेल 2026 के दलों में सभी देशों को कटौती करनी पड़ सकती है। जापान में 15,000 एथलीटों के रहने की व्यवस्था की गई है, पर एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) को 17,000 एंट्री मिली हैं, जिनमें 11,000 एथलीट व 6,000 अधिकारी हैं। जापान ने इन खेलों के लिए पारंपरिक खेल गांव बनाने के बजाय होटलों, लकड़ी के अस्थायी आवासों और कोस्टा सेरेना क्रूज शिप पर 15,000 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। 

इसके चलते जापान ने ओसीए के जरिये भारत समेत सभी प्रतिभागी देशों से दलों में कटौती की अपील की है। ओसीए की तरफ से भेजी एडवाइजरी में खिलाड़ी की लेट एंट्री नहीं करने और दल को तय सीमा में ही रखने का निर्देश दिया है

भारत में सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय नहीं
भारत ने एशियाई खेलों के लिए 492 खिलाड़ियों का दल चुना है, पर उनके साथ जाने वाले सपोर्ट स्टाफ की संख्या तय नहीं हुई है। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के सूत्र के मुताबिक, अभी तक इसके लिए सभी खेल महासंघों के साथ भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की बातचीत चल रही है। नियमों के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ कुल दल का 33 फीसदी ही हो सकता है। इस लिहाज से 492 एथलीटों पर 162 से अधिक सपोर्ट स्टाफ नहीं भेजा जा सकता।

Leave a Reply

Next Post

पेट्रोल, गैस और शकर के बढ़ते दामों भड़का गुस्सा

शेयर करे22 ब्लॉक में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            इंदौर, 27 अगस्त 2026। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इंदौर शहर के 22 ब्लॉकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह पूरा आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के […]

You May Like

दो करोड़ की चांदी से सजा बिजासन मंदिर का गर्भगृह....|....नेपाल में फिर आई तबाही: गांवों में मचा हड़कंप....|....भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज रायपुर में, स्मृति मंधाना संभालेंगी कमान....|....52 हाथियों के दल से गांव में दहशत: स्कूल-हॉस्टल खाली....|....नवरात्रि के पहले दिन सेवा भारती ने कराया कन्या भोज....|....कोल इंडिया चेयरमैन ने किया एसईसीएल की गेवरा खदान का दौरा....|....चौथी के छात्र को प्रिंसिपल ने मारा थप्पड़....|....नौवीं-दसवीं का सिलेबस बदलेगा, 2027-28 से लागू होंगी नई किताबें....|....कनॉट प्लेस से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया....|....शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना