पेट्रोल, गैस और शकर के बढ़ते दामों भड़का गुस्सा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 इंदौर, 27 अगस्त 2026। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। इंदौर शहर के 22 ब्लॉकों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया। यह पूरा आंदोलन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

राजवाड़ा पर अनोखा विरोध प्रदर्शन
राजवाड़ा पर कार्यकर्ताओं ने आम जनता को शकर बांटकर विरोध जताया। नेताओं का कहना था कि शकर की बढ़ती कीमतों का सीधा असर आने वाले त्योहारों पर पड़ेगा।

त्योहारों से पहले बजट पर असर
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि शकर के दाम में 30 से 35 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। रक्षाबंधन, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों से पहले इस तरह की मूल्य वृद्धि से आम परिवारों की रसोई का बजट बिगड़ेगा।

पेट्रोल और बिजली की दरों पर घेरा
प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण और बिजली की ऊंची दरों को लेकर भी सरकार को निशाना बनाया। कांग्रेस का आरोप है कि एथेनॉल मिश्रण से वाहनों का माइलेज प्रभावित हो रहा है जिससे चालकों का खर्च बढ़ा है। इसके अलावा घरेलू गैस Cylinder और बिजली के बढ़े दामों से आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है।

शहर के विभिन्न हिस्सों में घेराबंदी
इंदौर कांग्रेस ने इस आंदोलन के लिए 22 स्थानों पर प्रभारियों की तैनाती की थी। चंदन नगर, बाणगंगा, स्कीम नंबर 51, एरोड्रम, मंगल नगर, परदेशीपुरा, स्कीम नंबर 54, रोबोट चौराहा, स्कीम नंबर 78, छावनी, हरसिद्धि मंदिर रोड, राजवाड़ा, माणिकबाग, गंगवाल बस स्टैंड, महू नाका, फूटी कोठी, तिलक नगर, गीताभवन, विकास नगर, मुसाखेड़ी, सिलिकॉन सिटी और तेजाजी नगर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Next Post

टीम त्रिलोक श्रीवास के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी जुलूस का भव्य स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बिलासपुर, 27 अगस्त 2026। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर उसकी देन कमेटी के तत्वावधान में आयोजित जुलूस का प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी- आंध्र प्रदेश, उत्तरप्रदेश मार्गदर्शक- जिला […]

You May Like

2026 का इकोनॉमिक्स नोबेल 2 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को....|....महाराजा अग्रसेन ने दिया दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश : राज्यपाल डेका....|....प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में दंतेवाड़ा ने रचा इतिहास....|....बस्तर में रेल कनेक्टिविटी का विस्तार, रावघाट तक जल्द शुरू होगी मेमू ट्रेन....|....स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर आयुर्वेद छात्रों का गुस्सा फूटा....|....धराली आपदा के 14 महीने बाद मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू....|....सीएम रेखा ने कॉलेजों की छात्रा प्रतिनिधियों से किया संवाद....|....सीएम योगी बोले- देश में अराजकता का माहौल बना रही है कांग्रेस....|....तिलक का खास 'अर्धशतक', रोहित-हार्दिक के क्लब में शामिल....|....मोदी देश के सबसे असफल प्रधानमंत्री - कांग्रेस