एक पबजी का दीवाना ऐसा भी: रची खुद की किडनैपिंग की कहानी, बिन कपड़ों के हाथ-पैर बंधी तस्वीर भेज कहा- बेटे को जिंदा रखना है तो…

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर 15 दिसंबर 2021। पबजी की दीवानगी युवाओं से क्या कुछ नहीं करवा रही है। अब छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भी एक रोचक कहानी सामने आई है। यहां के सरगुजा के शंकरघाट सोनपुर कला के रहने वाले 19 वर्षीय युवक वासु विश्वकर्मा ने तो खुद की किडनैपिंग की कहानी ही रच डाली। अपने ही फोन से घर वालों को अपनी बिन कपड़ों की हाथ-पैर बंधी तस्वीर भेजी और उनसे फिरौती की मांग कर बैठा। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कहानी खुल कर सामने आई, जिसके बाद युवक को एक होटल के कमरे से पकड़ा गया। 

फोन आने के बाद घरवालों ने पुलिस से किया संपर्क

पुलिस के मुताबिक, वासु 10 दिसंबर को सुबह नौ बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर ही नहीं लौटा। 11 दिसंबर को परिजनों के पास वासु के नंबर से ही फोन आया और फिरौती की मांग की गई, जिसके पास परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत पहुंचते ही पुलिस ने सभी जांच टीमों को सक्रिय कर दिया।  

यहां कर दी चूक

वासु विश्वकर्मा ने बेहद ही शातिर ढंग से अपनी ही किडनैपिंग की कहानी रची थी। पहले वह एक होटल के कमरे में छिप गया। आवाज बदलकर घर पर फोन किया कि आपके लड़के का अपहरण हो गया है, लड़का जिंदा चाहिए तो चार लाख रुपये दो। इसके बाद अपने ही नंबर से घर वालों को एक तस्वीर भेजी। इसमें वह बिन कपड़ों के दिख रहा है और हाथ-पैर बंधे हुए हैं। पूरी फिल्मी कहानी में युवक ने अपने नंबर का इस्तेमाल करके गलती कर दी। पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया तो लोकेशन बिलासपुर के सिविल लाइन इलाके की निकली, इसके बाद पुलिस ने होटल में दबिश दी, जहां लड़का नवाबों की तरह रह रहा था। 

चार लाख लगाकर एक करोड़ कमाने का सपना 

सरगुजा जिल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवक ने कबूल किया कि वह पबजी खेलता था। चार लाख की फिरौती भी उसने पबजी के लिए ही मांगी थी, वह चार लाख रुपये लगाकर 1 करोड़ रुपये कमाने का सपना देख रहा था। इस दौरान उसने अपनी ही बाइक भी बेंचे जाने की बात भी कबूल की। पुलिस अब युवक पर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

यूपी चुनाव से पहले नोएडा में बदलने लगा नेताओं का चोला, कई बड़े नेता दलबदल की तैयारी में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नोएडा 15 दिसंबर 2021। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की आहट से जिले में सियासी पारा चढ़ने लगा है। जनवरी में चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इससे पहले ही राजनीतिक दल एक-दूसरे को पटखनी देने में जुटे हैं। भाजपा ने सपा और बसपा में सेंधमारी कर कई नेताओं […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की