मेरिक गारलैंड होंगे अमेरिका के नए अटॉर्नी जनरल, सीनेट ने की पुष्टि

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

वाशिंगटन 11 मार्च 2021। अमेरिका की सीनेट ने पुष्टि की है कि मेरिक गारलैंड अमेरिका के अगले अटॉर्नी जनरल होंगे। संघीय अपीली अदालत के जज रहे गारलैंड को 2016 में सुप्रीम कोर्ट की एक सीट के लिए रिपब्लकिन सांसदों का समर्थन नहीं मिला था। हालांकि इस बार कई रिपब्लिकन सांसदों ने भी उनकी प्रशंसा की और कहा कि वह इस पद के लिए उचित व्यक्ति हैं। सीनेट में उनके नाम की पुष्टि के लिए 30 के मुकाबले 70 वोट पड़े।

इसके अलावा सीनेट ने आवासीय एवं शहरी विकास मंत्रालय के नेतृत्व के लिए ओहायो से सांसद मार्सिया फज और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) के नेतृत्व के लिए नॉर्थ कैरोलाइना के पर्यावरण नियामक माइकल रेगन के नामों की पुष्टि की।

सांसद फज ऐसे समय में आवासीय एजेंसी का नेतृत्व करेंगी, जब संसद ने कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे किराएदारों और मकान मालिकों के लिए नए लाभों से संबंधित कानून पारित किया है।

रेगन 2017 से नॉर्थ कैरोलाइना के शीर्ष पर्यावरण नियामक हैं और वह जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रपति बाइडन के प्रयासों में सहयोग करेंगे। वह पहले ऐसे अश्वेत हैं जो ईपीए का नेतृत्व करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

वाहनों पर प्लेट में आर्मी, प्रेस, पुलिस, प्रशासन लिखवाना पड़ेगा भारी, झारखंड सरकार ने जारी किया आदेश, कुछ विभागों को छूट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रांची 11 मार्च 2021। झारखंड में अब किसी भी वाहन पर कोर्ट, आर्मी, पुलिस, प्रेस, सरकार, प्रशासन व मंत्रालय आदि शब्द लिखने की मनाही होगी।  इसका उल्लंघन करने पर दोषी वाहन स्वामी व चालक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी।  किसी भी परिस्थिति में रजिस्ट्रेशन प्लेट ढंका हुआ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान