भारत जोड़ो न्याय यात्रा : प्रचार प्रसार के लिए चलाया जा रहा स्टिकर कैंपेन, सचिन पायलट, भूपेश बघेल और दीपक बैज ने भी अपनी गाड़ी में लगवाए पोस्टर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 फरवरी 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर से लेकर मुंबई तक 6700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं. जिसके प्रचार प्रसार के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा स्टिकर कैंपेन चलाया जा रहा है. जिसमें अब तक पार्टी के राज्य प्रभारी सचिन पायलट से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक ने रायपुर उत्तर युवा कांग्रेस के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अपने-अपने वाहनों में संबंधित स्टीकर लगाए हैं. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज ने भी भाग लिया।

दीपक बैज ने इस दौरान युवा कांग्रेस के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए इसे लगातार जारी रखने का निर्देश भी दिया. नवाज खान ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ आ रही है. जिसको लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. नवाज खान द्वारा यात्रा के प्रचार प्रसार में प्रदेश भर में स्टिकर कैंपेन चलाया जा रहा है। जिसके तहत पार्टी के सभी निर्वाचित नेताओं और सभी मोर्चा संगठन के पदाधिकारियो के वाहनों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से संबंधित स्टीकर लगाये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में नशे का काला कारोबार, 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पिथौरा 06 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ में नशे का अवैध कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस लगातार गांजा और शराब के साथ तस्करों को पकड़ रही है. महासमुंद जिले में 25 लाख के गांजा के साथ 6 अंतर्राजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस लगातार […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान