भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से इस नेता को मौका

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 28 अक्टूबर 2024। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी की। इस सूची में मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से गमलियाल हेम्ब्रोम को उतारा है। हेम्ब्रोम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें 2,573 वोट मिला था। भाजपा ने टुंडी सीट से विकास महतो की उम्मीदवारी की भी घोषणा की। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव होने वाला है। नतीजे 23 नवंबर को जारी होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साहिबगंज जिले के बरहेट (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा विधायक हैं। उन्होंने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के साइमन माल्टो को 25,740 मतों के अंतर से हराया था। 

पहली सूची में इन नेताओं को मिला टिकट
हाल ही में भाजपा ने अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें 66 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। इस सूची के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को धनवार से प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को चंदनकियारी सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) चंपई सोरेन को सरायकेला से टिकट दिया गया है। उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला सुरक्षित सीट से मौका दिया गया। भाजपा ने पूर्व जेएमएम नेता (अब भाजपा में) लोबिन हेम्ब्रम को बोरियो विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। बोकारो विधानसभा सीट से बिरंची नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है।

 झारखंड के पूर्व सीएम और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संरक्षक शिबू सोरेन की बड़ी बहू और भाजपा नेता सीता सोरेन को पार्टी ने जामताड़ा से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा का है, जिन्हें पोटका सुरक्षित सीट से टिकट दिया गया है। पूर्व सीएम और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को जमशेदपुर पूर्व से टिकट मिला है।

Leave a Reply

Next Post

विमान निर्माण प्लांट के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री को याद आए रतन टाटा, बोले- देश ने महान सपूत खो दिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   वडोदरा 28 अक्टूबर 2024। स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार की सुबह गुजरात के वडोदरा पहुंचे। वडोदरा में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे। स्पेन के राष्ट्रपति के भारत दौरे पर विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प