वक्फ संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान, जेपीसी प्रमुख बोले- मुस्लिमों को बस वोट बैंक समझता है विपक्ष

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 अप्रैल 2025। संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष और भाजपा सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक से गरीब मुसलमानों और पसमांदा समाज को फायदा होगा। विपक्ष हमेशा मुसलमानों को वोट बैंक मानते हैं, चाहे वह कांग्रेस हो, समाजवादी पार्टी हो, ओवैसी हों, तृणमूल हो। तुष्टीकरण की राजनीति में ये लोग ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के साथ खड़े हैं। 

भाजपा हर जगह चाहती है नियंत्रण
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वक्फ संशोधन विधेयक पर विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा हर जगह अपना नियंत्रण चाहती हैं। विधेयक को अजमेर दरगाह के समर्थन पर अखिलेश ने कहा कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा किसी से भी कहलवा सकती है, किसी से भी करवा सकती है, यही उनकी खूबी है।

विधेयक असांविधानिक 
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने विधेयक को असांविधानिक बताया। वक्फ बर्बाद बिल की संज्ञा देते हुए उन्होंने इसे अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ सुनियोजित साजिश बताया।

क्या विपक्ष की आवाज को भी ध्यान में रखा गया
बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि हालांकि विधेयक की बारीकियों को प्रसारित नहीं किया गया है, लेकिन पार्टी इस बात को लेकर चिंतित है कि क्या विपक्ष की आवाज पर विचार किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

लोकसभा में पेश हुआ वक्फ बिल: यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अखिलेश यादव बोले- हमें मंजूर नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 02 अप्रैल 2025। लोकसभा में बुधवार को वक्फ संसोधन विधेयक पेश किया गया। बिल को देखते हुए यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बरेली, अलीगढ़, रामपुर और मेरठ में सुरक्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज