अंबानी की जियो के लिये मोदी सरकार ने बीएसएनएल को तबाह कर दिया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 03 अप्रैल 2025। सीएजी के रिपोर्ट में सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल द्वारा मोदी राज में रिलायंस जियो को दी जा रही रियायत और अनुचित सुविधा को लेकर हुए खुलासे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि अंबानी की जियो के लिये मोदी सरकार ने बीएसएनएल को तबाह कर दिया। केंद्र की मोदी सरकार केवल चंद पूजीपति मित्रों के मुनाफे के लिए ही काम कर रही है। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि टॉवर जैसी बुनियादी ढांचा स्तेमाल करने का 1757 करोड़ 56 लाख रुपए शुल्क नहीं वसूली है। विदित हो कि केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से ही विगत 10 वर्षों से रिलायंस जियो से शुल्क वसूली स्थगित है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी ने सरकार अडानी अंबानी के लाभ के लिए पहले स्पेशल इकोनामिक जोन से जुड़े नियमों में बदलाव किया, सदन में बिना चर्चा विपक्ष को मार्शल लगाकर बाहर करके एक ही दिन में 14-14 श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी संशोधन थोपे,  फिर पोर्ट, ऊर्जा, माइनिंग, कोल आयरनओर पेट्रोलियम जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अडानी का एकाधिकार स्थापित करवाया। देश के संसाधन, देश के सार्वजानिक उपक्रम, नव रत्न कंपनियों की संपत्तियां मोदी जी के चहेतों को लुटाए जा रहे हैं, कोल इंडिया लिमिटेड और एसईसीएल की खदानों में खनन का कार्य दबाव पूर्वक मित्रों को आबंटित करवा रहे। यही नहीं ऑस्ट्रेलिया, बर्मा, लंका, बांग्लादेश में खुद मोदी अपने साथ ले जाकर काम दिलाए। देश की आधी आबादी को 5 किलो राशन की लाइन में लगा कर सारे संसाधन अपने मित्रों पर लुटा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार की पूंजीवादी नितियों के चलते ही देश में असमानता तेजी से बढ़ रही है, गरीब और गरीब हो रहे है, मध्यम वर्ग तेजी से गरीबी रेखा के नीचे जा रहा है, इन्हीं के आंकड़ों में 60 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर है। वहीं दूसरी ओर चंद पूंजीपति मित्र अमीरी में रिकार्ड बना रहे है। फर्जी सेल कंपनियों से अडानी की कंपनियों में ट्रांजेक्शन, हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर सेबी सहित केंद्रीय एजेंसियों की खामोशी, रुचि सोया का बाबा रामदेव की कंपनी में संदिग्ध अधिग्रहण सहित मोदी के पूंजीपति मित्रों के हित में ऐसे तमाम पक्षपातपूर्ण कार्यवाही और अनुचित संरक्षण भाजपा और मोदी सरकार के असल राजनैतिक चरित्र को प्रमाणित करता है।

Leave a Reply

Next Post

सीबीआई की एफआईआर भाजपा का षड़यंत्र - कांग्रेस

शेयर करे कांग्रेसकांग्रेस इन षड़यंत्रों से डरने वाली नहीं – दीपक बैज छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 03 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर राजनैतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। यह भाजपा का षड़यंत्र है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप