खरगे का दावा- केंद्र में बनेगी कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार, भाजपा पर लगाया यह आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दीमापुर 22 फरवरी 2023। नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी और केंद्र में अगली सरकार कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी चाहे सौ मोदी या शाह ही क्यों न आ जाएं। कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्य दलों से इस पर बातचीत चल रही है। हम लोकतंत्र और संविधान को मानने वाले हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में हमारे पास बहुमत था, लेकिन भाजपा ने 17-18 विधायकों को खरीद लिया और उनसे इस्तीफा दिलवाकर अपनी सरकार बनाई। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड हर जगह उन्होंने (भाजपा) दबाव बनाया।

उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ तो लोकतंत्र और संविधान की बात करती है, लेकिन दूसरी ओर उसके सारे कार्य अलोकतांत्रिक हैं। खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, नरेंद्र मोदी सरकार के पास नगा राजनीतिक मुद्दे के सहमत समाधानों को लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने नगालैंड और देश के लोगों को धोखा दिया है। भाजपा नगाओं की सांस्कृतिक पहचान को खत्म करना चाहती है।

न्याय मिलने का समय
खरगे ने कहा, भाजपा की राजनीति का उद्देश्य नगाओं की स्वदेशी और अनूठी संस्कृति को नष्ट करना है। आपको अपनी संस्कृति और ध्रुवीकरण और नफरत की राजनीति पर इस हमले के खिलाफ खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा कि एनडीपीपी, एनपीएफ और भाजपा पिछले 20 साल से लूटा है। अब समय आ गया है कि लोगों को न्याय मिले और ऐसी सरकार हो जो लोगों के लिए काम करे।

Leave a Reply

Next Post

आलिया के पक्ष में आया पूरा बॉलीवुड, करण से लेकर अनुष्का तक ने बुलंद की आवाज, कहा- शर्मनाक है ये

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 फरवरी 2023। बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट वैसे तो अक्सर खुशमिजाज अंदाज में स्पॉट की जाती हैं। लेकिन बीते दिन हमेशा हंसती-मुस्कुराती इस अभिनेत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि आलिया का पारा चढ़ गया और वह सोशल […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप