राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कांग्रेस जीती तो महिलाओं को हर माह मिलेंगे 4,000 रुपए

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

हैदराबाद 02 नवंबर 2023।  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में महिलाओं को सामाजिक पेंशन, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कमी तथा मुफ्त बस यात्रा जैसे कदमों के तहत हर महीने 4,000 रुपये का लाभ हो सकता है। कालेश्वरम परियोजना के मेदिगड्डा (लक्ष्मी) बैराज के पास अंबातिपल्ली गांव में महिलाओं की एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) द्वारा कथित रूप से ‘‘लूटा” गया सारा धन महिलाओं को ‘‘लौटाने” का फैसला किया है। राहुल ने कहा, ‘‘तेलंगाना की महिलाएं यहां के मुख्यमंत्री की लूट से सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री द्वारा लूटी गई रकम को आपके बैंक खातों में जमा करने का फैसला किया है।” 

उन्होंने कहा कि पहले कदम के तौर पर महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये सामाजिक पेंशन के तौर पर जमा किये जायेंगे। साथ ही 1,500 रुपये की बचत भी होगी क्योंकि अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में दिया जाएगा और महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर पाएंगी जिससे उनके करीब 1000 रुपये बचेंगे। वर्तमान में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये है। राहुल गांधी ने कहा, ‘‘इन सब से आपको हर महीने 4,000 रुपये का फायदा होगा। इसे पराजाला सरकार (जनता की सरकार) कहा जाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना में एक लाख करोड़ रुपये की लूट हुई है। गांधी ने कहा कि आगामी चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) एक तरफ चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि लड़ाई कांग्रेस और केसीआर के नेतृत्व वाली पार्टी के बीच है।” उन्होंने कहा, ‘‘एआईएमआईएम और भाजपा बीआरएस का समर्थन कर रही हैं। इसलिए आपको दोराला सरकार (सामंती सरकार) को हटाने और पराजाला सरकार (जनता की सरकार) की स्थापना के लिए कांग्रेस को पूरा समर्थन देना होगा।” उन्होंने आरोप लगाया कि कालेश्वरम परियोजना केसीआर के लिए ‘‘एटीएम” की तरह पैसा बनाने का माध्यम बन गई है और इस मशीन को चलाने के लिए तेलंगाना में सभी परिवारों को ‘‘2040 तक हर साल 31,500 रुपये खर्च करने होंगे।

Leave a Reply

Next Post

मैक्सवेल के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुआ यह स्टार खिलाड़ी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 नवंबर 2023। ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप 2023 में बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया है और अपने देश वापस लौट गए हैं। क्रिकेट डॉट […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड