अभ्यास सत्र से दूर रहे पाकिस्तान के छह खिलाड़ी, बीमारों की सूची में शफीक-शाहीन अफरीदी भी शामिल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। भारत के खिलाफ मिली हार के बाद विश्व कप में पाकिस्तान के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। उसके कई खिलाड़ी बीमार हो गए हैं। टीम में वायरल बुखार फैल गया है। कहा तो जा रहा है कि अधिकांश खिलाड़ी ठीक हो गए हैं, लेकिन छह क्रिकेटरों ने अभ्यास सत्र में भाग नहीं लिया। इनमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और मुख्य तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी भी शामिल हैं। पाकिस्तान को अपना अगला मैच 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अभ्यास सत्र से दूर रहने वाले खिलाड़ियों में चार मुख्य टीम के हैं और दो रिजर्व सूची के हैं। मोहम्मद रिजवान, अब्दुल्ला शफीक, शाहीन अफरीदी, सलमान अली आगा, जमान खान और मोहम्मद हारिस ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इनमें जमान और हारिस रिजर्व खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान की टीम ने पहले अभ्यास नहीं करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी योजना में बदलाव किया।

शफीक को है बुखार
अब्दुल्ला शफीक बुखार से पीड़ित हैं। तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और उसामा मीर को भी बुखार के लक्षण महसूस हुए थे, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ठीक हो गए हैं। जिन खिलाड़ियों में बुखार के लक्षण दिखे, उनकी टीम के स्वास्थ्य प्रोटोकॉल के अनुसार तुरंत जांच की गई। इसके अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के अनुरूप सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण किया गया और डेंगू बुखार से संबंधित लक्षणों की जांच की गई।

पाकिस्तान को मिली है दो जीत
पाकिस्तान ने अब तक प्रतियोगिता के दौरान तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है। उसे एकमात्र हार चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मिली है। पाकिस्तान को अब ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है तो वह कोलकाता में खेलेगा।

विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम उल हक, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस रऊफ, एम वसीम जूनियर, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, सऊद शकील, सलमान अली आगा।

Leave a Reply

Next Post

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति: आठ नए सदस्यों में चार महिलाएं भी शामिल, ऑस्कर पुरस्कार विजेता मलयेशियाई अभिनेत्री योह भी बनीं सदस्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 अक्टूबर 2023। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के मुंबई में संपन्न हुए सत्र में आठ नए सदस्यों को चुना गया। अब आईओसी में सदस्यों की कुल संख्या 107 हो गई है। चुने गए सदस्यों में चार महिलाएं भी हैं जिससे आईओसी में महिला प्रतिनिधित्व […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च