Asia Cup T20: रिकी पोंटिंग की भविष्यवाणी, भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच में इस टीम को बताया विजेता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुबई 13 अगस्त 2022। एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच 28 अगस्त को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दुनियाभर के क्रिकेट पंडितों की नजर भी इस मुकाबले पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने इस मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने साथ ही यह भी बताया है कि कौन सी टीम एशिया कप टूर्नामेंट को अपने नाम करेगी। भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार 2021 में यूएई में टी-20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थी। तब दुबई में ही हुए मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद से भारतीय टीम ने अपने स्क्वॉड में कई बदलाव किए हैं। तब भारतीय टीम की कमान विराट कोहली संभाल रहे थे। वहीं, अब रोहित शर्मा टीम की कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से अब तक सभी टी-20 सीरीज अपने नाम किए हैं।

पोंटिंग ने कहा कि पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से भारतीय टीम की बल्लेबाजी में गहराई आई है और इससे टीम को फायदा होगा। उन्होंने आईसीसी रिव्यू के लेटेस्ट एपिसोड में कहा- सिर्फ एशिया कप ही नहीं, किसी भी टूर्नामेंट में भारत से आगे पार पाना हमेशा कठिन होता है। हालांकि, हर बार जब हम टी-20 विश्व कप की बात करते हैं, तो मुझे लगता है कि भारत ही सबसे बेहतरीन टीम होगी। बल्लेबाजी में उनकी गहराई निश्चित रूप से अन्य टीमों से बेहतर है और मुझे लगता है कि भारत ही एशिया कप भी जीतेगा। 

एशिया कप की बात करें तो भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में 13 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान को पांच मैचों में जीत मिली। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकल सका। पोंटिंग को दोनों टीमों के बीच करीबी संघर्ष की उम्मीद है। हालांकि, उन्हें लगता है कि इस मैच में भी भारत ही विजेता बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Next Post

चीन-पाकिस्तान से सुधरेंगे रिश्ते? समरकंद में शी जिनपिंग और शाहबाज शरीफ से मिल सकते हैं PM मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 13 अगस्त 2022। समरकंद में अगले महीने होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में मेल-मुलाकातों को लेकर फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं। यह संभावना जताई जा रही है कि शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी