1 अक्टूबर से देशभर में डिजिटल टीकाकरण सेवा

admin
शेयर करे

कम खर्च, ज्यादा सुरक्षा: महिलाओं के लिए नई पहल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 सितंबर 2025। भारत में महिलाओं को गर्भाशय मुख के कैंसर से बचाने के लिए अब एक नई डिजिटल पहल शुरू हो रही है। दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और विदाल हेल्थ (जो बजाज फिनसर्व का हिस्सा है) ने मिलकर इस दिशा में साझेदारी की है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म 1 अक्टूबर 2025 से पूरे देश में उपलब्ध होगा। यहां महिला मरीजों को एचपीवी वैक्सीन से जुड़ी सभी सेवाएं बिना कागजी प्रक्रिया और पूरी तरह कैशलेस तरीके से ऑनलाइन मिलेंगी। प्लेटफॉर्म पर अपॉइंटमेंट बुकिंग, सहमति पत्र भरना और वैक्सीनेशन प्रमाणपत्र प्राप्त करना सब डिजिटल होगा। साथ ही, वैक्सीन की खुराक का शेड्यूल रिमाइंडर के जरिए मरीजों तक पहुँचेगा और उपचार की निरंतरता बनाए रखने में यह मददगार साबित होगा।

बजाज फिनसर्व के चेयरमैन संजीव बजाज का कहना है कि यह कदम निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक व जिम्मेदार बनाएगा।

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ आदर पूनावाला ने जोर देकर कहा कि एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय मुख के कैंसर से सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण साधन है। हालांकि, इसके प्रभाव को व्यापक बनाने के लिए आसान उपलब्धता और जागरूकता बेहद जरूरी है। यही इस डिजिटल पहल का मुख्य उद्देश्य है। विदाल हेल्थ की कार्यकारी निदेशक नीथा उत्तय्या ने बताया कि इस कदम से अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता और भारी चिकित्सा खर्चों में कमी आएगी।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय खिलाड़ियों ने खिताबी जीत के बाद मोहसिन नकवी का उड़ाया मजाक, AI ट्रॉफी के साथ साझा की तस्वीर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 सितंबर 2025। भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी का मजाक उड़ाया है। भारत ने एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब