भाजपा की घोषणा पत्र पर सुशील आनंद ने कसा तंज, कहा- कांग्रेस की नकल करने की कोशिश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 04 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने आज शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दी है। इस पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि घोषणा पत्र भाजपा कांग्रेस की नकल करने की कोशिश की है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी को घेरने की कोशिश की है। आनंद शुक्ला ने धान खरीदी को लेकर बीजेपी पर तंज कसा है।  सुशील आनंद शुक्ला ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है कि धान पर बोनस का विरोध करने वाले धान की कीमत 3100 करने की बात कर रहे है, जो लोग 2100 बोलकर नहीं दिये, 300 बोनस नहीं दिये, जो लोग 15 क्विंटल नहीं खरीदने का निर्णय लिये थे वे अब 21 क्विंटल खरीदने की बात कर रहे। यह भूपेश बघेल की उपलब्धि है। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी घोषणा तो कर रहे, लेकिन इस पर जनता भरोसा नहीं करेगी। मोदी की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। उन्होंने कह कि जो मोदी 15 लाख देने का वायदा भूल गए। 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा भूल गए। 100 दिन में महंगाई कम करने का वायदा भूल गए। किसानों की आय दुगुनी करने के वायदे तो आज तक पूरे नहीं हुए उनकी क्या गारंटी है। दिग्विजय सिंह की सरकार ने बनाया था। भूपेश सरकार संवार रही। जो हम 5 साल से कर रहे है, भाजपा उसको करना चाह रही है। वह हमारे पिच पर खेलने को मजबूर हुई। 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वोट लेने के लिए फिर किसानों को ठगना चाहती। धान की कीमत 3 हजार 100 रुपए करने की घोषणा किया है, तो बताए क्या केन्द्र धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 3 हजार रुपए करेगी। उन्होंने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि क्योंकि मोदी तो धान की कीमत समर्थन मूल्य से 1 रुपए भी ज्यादा देने के विरोधी हैं। आनंद शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 2500 रुपए देने का विरोध किया था, धमकी दी थी। ऐसे में भाजपा मोदी सरकार के विरोध में जा कर 3 हजार रुपए कैसे देगी यह स्पष्ट करें। 2400 देने का वायदा, तो 2013 में भी किया था नहीं दिया। दूसरा बड़ा झूठ 21 क्विंटल धान खरीदने का वायदा भी है। उन्होंने कहा कि पहले 2013 में भी यही वायदा किया था, लेकिन लिमिट घटाकर 15 से 10 कर दिया कैसे भरोसा करें कि आपने वायदे पर कायम रहेंगे? शुक्ला भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि किसानों के कर्जामाफी पर कुछ नहीं बोल रहे।

बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद सुशील ने तंज कास्ट हुए कहा कि वायदा तो कर लोगे, भरोसा कौन करेगा, क्यों करेगा? 500 में सिलेंडर देने की बात भी धोखा इनकी केन्द्र सरकार सिलेंडर के दाम 400 से बढ़ाकर 1000 के उपर किया। अब ये 500 में सिलेंडर देने की बात कर रहे। भाजपा सिर्फ बीपलएल को गैस सिलेंडर देगी। कांग्रेस हर वर्ग को 500 रुपए सब्सिडी दे रही मतलब सिर्फ 450 में सिलेंडर मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 17.5 लाख आवास देने का वायदा किया, तो नकल करके 18 लाख देने की बात कर रहे। 15 साल में सरकारी नौकरी के द्वार बंद कर दिया था, अब नौकरी देने का झूठा वायदा कर रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 10 लाख तक ईलाज का वायदा किया है उसको भी नकल कर रहे हैं। राज्य में भूपेश सरकार 20 क्विंटल धान की खरीदी शुरू कर चुकी है। उसकी नकल में 21 क्विंटल की बात भाजपा कर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश है तो भरोसा है, भरोसा बरकरार फिर से कांग्रेस सरकार। नारा भी हमारा चुराते है घोषणाएं भी हमारे चुराते है। घोषणा तो कर लेंगे लेकिन भरोसा कहां से लाओगे।

आनंद ने कहा कि 2013 के 15 वायदों में से 13 पर कुछ नहीं किया
उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि संकल्प पत्र के नाम पर जनता को बार-बार ठगने वाली भाजपा एक बार फिर से जनता की आंखों में धूल झोंकने फिर से घोषणा पत्र जारी किया है। भाजपा के पुराने रिकार्ड बताते है कि उसके लिये घोषणा पत्र चुनावी सब्जबाग है। इसके विपरीत हमने 36 वायदे किये और 5 सालों में 36 में से 34 पूरा कर दिया। भाजपा कुछ भी कर ले जनता अब उनके बहकावे में नहीं आएगी।

Leave a Reply

Next Post

'लोग खुद बोल रहे विकास देखना है तो मध्यप्रदेश में जाना होगा', राजनाथ ने शिवराज सिंह के कार्यों की सराहना की

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 नवंबर 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी नापाक हरकत को अंजाम देने की कोशिश करता है तो भारत उसे सीमा के इस पार और जरूरत पड़ने पर उस पार भी खत्म कर सकता है। सिंह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप