एरिजोना में तीन भारतवंशियों की मौत, बर्फ से जमी झील में गिरे थे, एक हुआ रेस्क्यू, फिर भी नहीं बची जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 28 दिसंबर 2022। अमेरिका में तीन भारतवंशियों की मौत की खबर सामने आई है। बताया गया है कि एरिजोना राज्य में सोमवार को तीनों लोग कोकोनीनो काउंटी में वुड्स कैन्यन लेक के पास मौजूद थे। इनमें दो पुरुष और एक महिला थीं। दोपहर करीब 3.35 बजे यह तीनों लोग बर्फ से जमी झील में गिर गए और डूबने लगे। राहत-बचाव कर्मियों ने इन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन किसी को भी बचाया नहीं जा सका।  पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मियों ने लंबी खोज के बाद तीनों ही लोगों को मंगलवार दोपहर को निकाल लिया। इनमें से दो- नारायण मुद्दाना (49) और गोकुल मेदिसेटी (47) की मौत हो चुकी थी। वहीं, एक महिला हरिता मुद्दाना को जिंदा बाहर निकाल लिया गया। राहत-बचाव कर्मियों ने उसकी जान बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन भयानक ठंड से मौके पर ही उसकी भी मौत हो गई। 

पुलिस कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि तीनों पीड़ित एरिजोना के चैंडलर के रहने वाले थे और मूलतः भारत से थे। बयान के मुताबिक, जब यह घटना हुई तो सबस्टेशन पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद लगभग तुरंत ही राहत-बचाव दल ने झील में फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें शुरू कर दीं।

गौरतलब है कि अमेरिका और कनाडा में इस वक्त भीषण ठंड पड़ रही है। कई राज्यों में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे है। आलम यह है कि कुछ जगह पर बॉम्ब साइक्लोन की स्थिति पैदा हो गई है, जिसकी वजह से राज्यों में बर्फीली हवाओं का प्रकोप बढ़ गया है। इस स्थिति में अब तक सिर्फ अमेरिका में ही 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 25 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर महोदय यदि नही पहुंचते तो सडक निर्माण में अमानक गिटटी का उपयोग सेटिंग से हो चुका होता ।

शेयर करे निरिक्षण में कलेक्टर ध्रुव ने सडक निर्माण में अमानक गिटटी के उपयोग पर लगाई रोक ,    पीडब्ल्यूडी विभाग के एक ही कार्यपालन अभियंता दोनो जिलों में निर्माण कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।   इसीलिए तो कहा गया है कि “खग की भाषा खग ही समझे” अर्थात […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान