‘कोरोना का खतरा और खुद की हत्या का डर’, रूसी रक्षा मंत्रालय के पूर्व गार्ड ने पुतिन को लेकर किए खुलासे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मॉस्को 08 अप्रैल 2023। रूस-यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी हत्या का डर सताने लगा है। वह अपनी जान बचाने के लिए सीक्रेट ट्रेन और रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसओ) के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रक्षा के लिए किए गए तमाम उपायों के बारे में जानकारी दी है। काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति के अलग-अलग शहरों में एक तरह के ऑफिस है। वो अपने ठिकाने को छिपाने के लिए एक गुप्त ट्रेन नेटवर्क का इस्तेमाल करते है। बता दें, ग्लीब काराकुलोव ने पुतिन से जुड़ी यह जानकारी एक राजनीतिक सूचना संगठन डोजियर सेंटर के साथ इंटरव्यू में दी है। ग्लीब ने बताया कि वह रूसी नेता के साथ 180 से अधिक यात्रा कर चुका है। 

कोविड और जान खोने को लेकर डर

ग्लीब काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति को सबसे ज्यादा कोविड और अपनी जिंदगी खोने का डर है। वह अधिकतर समय अपने निजी आवासों में बिताते हैं, जिन्हें बंकर कहा जाता है। इसके साथ ही वह लोगों से दूर रहते हैं। वह अभी भी कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। वह बहुत ही आत्म केंद्रित नेता हैं। उन्हें अपनी चिंता रहती है। अगर कोई कार्यक्रम होने वाला होता है तो उसमें शामिल होने वाले लोगों को दो सप्ताह पहले से ही एकांतवास में रहना होता है। एकांतवास में रहे कर्मचारी ही एक कमरे में उनके साथ काम कर सकते हैं। वहीं ग्लीब ने बताया कि पुतिन को टेक्नोलॉजी नहीं पसंद है। वह फोन या इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं। पुतिन जानकारी लेने के लिए अपने करीब लोगों की मदद लेते हैं। 

अपने निजी वाहन में ही करते हैं यात्रा

फएसओ के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने एक और रोचक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति अगर लंबे समय के लिए यात्रा करते हैं, तो वह अपने निजी वाहन का उपयोग करते हैं। पुतिन की गुप्त सेवाएं विदेशी खुफिया से उनकी गतिविधियों को छिपाने और हत्या के किसी भी कोशिश को रोकने के लिए नकली मोटरसाइकिल और विमानों का इस्तेमाल करती हैं। इसका कारण यह है कि इन वाहनों को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। 

विदेशी दौरे पर साथ में होता है टेलीफोन बूथ

ग्लीब काराकुलोव ने दावा किया कि अन्य देशों की यात्राओं के दौरान व्लादिमीर पुतिन अपने साथ एक टेलीफोन बूथ ले जाते हैं, जिसमें एक वर्कस्टेशन और टेलीफोन होता है। साथ ही रूसी राष्ट्रपति के विदेश दौरे पर फायर फाइटर, फुड टेस्टर और इंजीनियर शामिल होते है

Leave a Reply

Next Post

'चुपचाप सक्सेसफुल फिल्में दे रही हैं', कंगना ने यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 08 अप्रैल 2023। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की