‘चुपचाप सक्सेसफुल फिल्में दे रही हैं’, कंगना ने यामी गौतम की तारीफ में पढ़े कसीदे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 08 अप्रैल 2023। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर खूब छाई रहती हैं। ऐसा कोई दिन जाता होगा कि एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियां न बटोरें। कंगना इस मंच पर अक्सर तमाम मुद्दों पर अपनी राय देती नजर आती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने यामी गौतम की तारीफ की है, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन रहा है।

ऐसा बहुत ही कम होता है, जब कंगना किसी की तारीफ करती हैं। इस इंडस्ट्री में ऐसे बहुत ही कम लोग हैं, जो कंगना को इंप्रेस करने की क्षमता रखते हैं। अब यह कमाल यामी गौतम ने कर दिखाया है। हाल ही में, कंगना ने अभिनेत्री यामी गौतम की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। कंगना ने यामी गौतम की तारीफ करते हुए उनकी फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ को बधाई दी है।

यामी ने शेयर किया पोस्ट
कुछ दिनों पहले यामी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से फिल्म चोर निकल के भागा को लेकर कुछ जानकारी साझा की थी। इस जानकारी में यामी ने बताया था कि उनकी फिल्म नेटफ्लिक्स पर ग्लोबल लेवल पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यामी गौतम ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘चोर निकल के भागा पूरी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ रही है और सीमाओं को पार कर रही है।’ यामी के इस पोस्ट पर जब कंगना रनौत की नजर पड़ी तो वह खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाईं।

कंगना ने यामी की तारीफ मे बांधे पुल
कंगना ने यामी की तारीफ में लिखा, ‘यामी गौतम इतना अच्छा कर रही है, लगातार और चुपचाप सबसे सफल फिल्में दे रही हैं, बहुत ही इंस्पायरिंग। पूरी टीम को बधाई।’ कंगना ने इस पोस्ट के साथ हार्ट शेप इमोजी भी लगाए थे। कंगना का यह अंदाज यामी को भी काफी पसंद आया उन्होंने कंगना को अपनी इंस्टा स्टोरी में थैंक्स और काइंड बताया।

Leave a Reply

Next Post

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधान सभा में आम जनता को 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट की दी सौगात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 08 अप्रैल 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 04 मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन किया। इससे शहरी क्षेत्र की स्लम बस्तियों में रहने वाले लोगों […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड