‘पुष्पा’ के बाद अटल बिहारी वाजपेयी बने श्रेयस तलपड़े, ‘इमरजेंसी’ से फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 27 जुलाई 2022 । कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी में एक्टर श्रेयस तलपड़े पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन की आवाज हिंदी में डब करके श्रेसय तलपड़े ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले कर रही हैं जबकि अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण का किरदार निभाएंगे। कंगना रनौत इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस तो हैं ही, साथ ही वह इस फिल्म का निर्देशन भी कर रही हैं।

श्रेयस तलपड़े बनेंगे अटल बिहारी वाजपेयी

श्रेयस तलपड़े ने बुधवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट करके फैंस को अपने इस फिल्म का हिस्सा होने के बारे में बताया। श्रेयस तलपड़े ने फिल्म से अपना पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘सबके चहेते, दूरदर्शी, सच्चे देशभक्त और जनता के प्यारे शख्स भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का किरदार निभाने के लिए खुद को गौरवान्वित और बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।’

यंग अटल बिहारी का रोल करेंगे श्रेयस तलपड़े

श्रेयस तलपड़े के फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में कंगना रनौत ने कहा, ‘वह अटल बिहारी वाजपेयी का रोल प्ले कर रहे हैं जो तब युवा और अपकमिंग लीडर थे जब इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री बनीं। वह इमरजेंसी के हीरोज में से एक थे। क्योंकि वह (श्रेयस) बहुत वर्सेटाइल एक्टर हैं इसलिए हम खुशकिस्मत हैं कि वह हमारी टीम का हिस्सा बने हैं।

क्या बोलीं फिल्म की डायरेक्टर कंगना रनौत?

कंगना रनौत ने श्रेयस तलपड़े के बारे में कहा कि वह निजी तौर पर महसूस करती हैं कि अटल बिहारी वाजपेयी के तौर पर उनका काम सबसे यादगार होगा। हम बहुत लकी हैं कि इतने महत्वपूर्ण रोल के लिए उन जैसा पावरफुल कलाकार हमारे साथ जुड़ा है।’ बता दें कि फिल्म इमरजेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष में फूट का नया सबूत! मल्लिकार्जुन खड़गे ने रणनीति बनाने बुलाई बैठक, गायब रहे आप और टीएमसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 27 जुलाई 2022। राज्यसभा और लोकसभा से बड़ी संख्या में सांसदों के निलंबन का मुद्दा गर्माया हुआ है। इसी बीच विपक्षी दलों में भी आपस में मतभेद नजर आ रहे हैं। खास बात है कि निलंबन प्रक्रिया को देखते हुए फ्लोर रणनीति तय करने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान