अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर गूंजी किलकारी, घर आई नन्ही परी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के घर खुशियों ने जन्म ले लिया है। आज दोपहर मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में अनुष्का शर्मा ने बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया है। दोनों का स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है। बेटी के जन्म के बाद अनुष्का और विराट की खुशियों को भी कोई ठीकाना नहीं है।

नए-नवेले पिता बने विराट कोहली ने अपनी खुशियों को एक पोस्ट के ज़रिये फैंस और चाहनेवालों के साथ शेयर किया है। साथ ही सभी को दुआओं के लिए धन्यवाद देते हुए विराट ने अपने परिवार के लिए प्राइवेसी की मांग भी की है। विराट ने पोस्ट में लिखा है “हम दोनों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी, दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरुर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।”

आपको बता दें कि पिछले साल अगस्त के महीने में एक पोस्ट शेयर करके अनुष्का और विराट ने परिवार में आने वाले नन्हे मेहमान की गुड न्यूज़ शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के दौरान भी अनुष्का अपने काम में पूरी तरह से एक्टिव थीं। उन्होने कुछ एड फिल्मस की शूटिंग की थी। साथ ही एक मैग्ज़ीन के लिए फोटोशूट भी करवाया था। वहीं, विराट कोहली भी इन दिनों पैटरनिटी लीव पर हैं। वह ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में छोड़कर भारत वापिस आ गए थे।

आपको बता दें कि हाल ही में एक ज्योतिषी पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने दावा किया था कि अनुष्का और विराट एक बेटी के माता-पिता बनेंगे। साथ ही ज्योतिषी ने ये भी कहा था कि ‘विरुष्का’ की बेटी अपने पिता के लिए एक राजकुमारी होगी और अपनी माँ के लिए प्रिय होगी। ज्योतिषी पंडित का यह भी कहना है कि बच्ची काफी टैलेंटेड होगी।

बता दें कि इस खबर के आने के बाद से विराट और अनुष्का के फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हाल ही में विराट और अनुष्का रेगुलर चेकअप के लिए जाते स्पॉट किए गए थे। बेटी के जन्म के बाद विराट और अनुष्का को बधाईयां मिलने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सांसद द्वारा किसान आंदोलन को नक्सलवादी, खालिस्तानी समर्थक बताया जाना आपत्तिजनक :कांग्रेस

शेयर करेसांसद पांडेय के बयान के लिये भाजपा माफी मांगे  भाजपा बतायें कि अपने सांसद के बयान से वह कितना सहमत है?  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर        रायपुर 11 जनवरी 2020। भारतीय जनता पार्टी के सांसद संतोष पांडेय द्वारा देशभर में चल रहे किसान आंदोलनों को खालिस्तानी समर्थकों, नक्सलवादियों का आंदोलन बतायें जाने पर […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी