मुंबई से दिल्ली की यात्रा करेगी ‘बच्चन पांडे की सवारी’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 13 मार्च 2022। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन कॉमेडी ‘बच्चन पांडे’ का धमाकेदार तरीके से प्रचार कर रहे हैं। बता दे कि फिल्म में खिलाडी कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी भी अहम भूमिकाओं में हैं। अक्षय अपनी फिल्म का प्रचार बेहद अलग अंदाज में कर रहे हैं। दरअसल, सुपरस्टार ने ‘बच्चन पांडे की सवारी’ को हरी झंडी दिखाई है, जो एक ट्रक की सवारी है जो मुंबई से दिल्ली के शहरों की यात्रा करेगी। फिल्म में जैसा कि अक्षय का किरदार ट्रक चलाते हुए नजर आता है और ऐसे में यह फिल्म का एक मुख्य आकर्षण है। इस तरह से फिल्म के निर्माताओं ने एक ट्रक में अपनी तरह की एक सड़क यात्रा की योजना बनाई थी, जिसे जुहू (मुंबई) में सन-एन-सैंड होटल से शुरू करना था। ऐसे में इसे मुंबई के सेटेलाइट टावर्स से होते हुए ओबेरॉय मॉल के रस्ते फिल्म सिटी लगभग में दोपहर के 2 बजे 12 मार्च को देखा गया । बता दें कि ‘बच्चन पांडे की सवारी 12 मार्च से 15 मार्च तक अलग-अलग जगहों पर देखी जाने वाली है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित, ‘बच्चन पांडे’, जिसके ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है, उसमे कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज के साथ एक प्रतिभाशाली कलाकारों की कास्ट देखने मिलने वाली है। ‘होली पे गोली’ के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ‘बच्चन पांडे’ इस 18 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है!

Leave a Reply

Next Post

रोनाल्डो फुटबॉल इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी, 'मैन यू' के लिए 14 साल बाद लगाई हैट्रिक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लंदन 13 मार्च 2022। पुर्तगाल और क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड (मैन यू) के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को प्रीमियर लीग में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने टोटेनहम हॉटस्पर के खिलाफ मैच में हैट्रिक गोल दागे और अपनी टीम के अगले चैंपियंस लीग […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा