रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का ऑपरेशन ‘उपलब्ध’: रेलवे टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अभी तक 96 टिकट दलालों को किया गया गिरफ्तार, 2000 से अधिक टिकटों को किया गया जब्त

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

बिलासपुर/रायपुर 17 अक्टूबर 2022। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की विगत महीनों से ट्रेन सेवाओं की बहाली और त्योहारों के मौसम के मद्दे नजर विगत महीनों से आरक्षित ट्रेन बर्थ की मांग में तेज वृद्धि की हुई है । इस बात को ध्यान में रखते हुए, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने टिकट दलालों के खिलाफ अपने प्रयासों को तेज कर दिया । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों बिलासपुर, रायपुर तथा नागपुर में दलालों की गतिविधियों के खिलाफ एक वृहत और सघन अभियान शुरू किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल की मंडल इकाइयों ने मुख्यालय के दिशा निर्देश में डिजिटल और साइबर दुनिया से जानकारी इकट्ठा की। फिर सूचनाओं का मिलान, सत्यापन और विश्लेषण किया और अपने अपने मंडलों के अंतर्गत टिकट दलालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा शुरू किया गया यह अभियान बेहद सफल रहा और इसके परिणामस्वरूप अभी तक 96 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया है। इन टिकट दलालों द्वारा अवैध रूप से खरीदे गए लगभग 2000 से अधिक टिकटों को जब्त किया गया । इन अवैध जब्त टिकट, जिसमे एडवांस टिकट भी शामिल हैं, इनका मूल्य 53 लाख रुपये से अधिक है। इन रेलवे टिकटों को बरामद कर रद्द कर दिया गया है, जिससे ये सीटें सही मायने में हकदार रेलवे यात्रियों को उपलब्ध हो ।

ऑपरेशन उपलब्ध के विगत महीनों से व्यापक अभियान ने दलालों की गतिविधियों पर काफी हद तक अंकुश लगाने और आम आदमी को रेलवे टिकट उपलब्ध कराने में समर्थ बनाया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे आम जनता और यात्रियों को अनाधिकृत व्यक्तियों से टिकट न खरीदने की सलाह देता है क्योंकि यह न केवल एक बार पता चलने के बाद रद्द हो सकता है, बल्कि टिकट लेने वाले को कानूनी परेशानी में भी डाल सकता है। रेलवे टिकटों के दलालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल , दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन उपलब्ध अभियान भविष्य में भी उसी जोश और तीव्रता के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

फ़िल्म "कहानी रबरबैंड की", कॉमेडी के साथ यौन शिक्षा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 17 अक्टूबर 2022। बॉलीवुड में यौन शिक्षा और कंडोम को लेकर हालांकि कई फिल्में बनी हैं मगर डायरेक्टर सारिका संजोत की इस सप्ताह रिलीज हुई सोशल कॉमेडी फिल्म “कहानी रबरबैंड की” काफी यूनिक और कई मायनों में अलग कहानी है। महिला निर्देशिका ने जिस तरह […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप