हथियार रख दो और घर लौट जाओ, युद्ध का ऐलान कर पुतिन की यूक्रेन सेना को धमकी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मॉस्को 24 फरवरी 2022। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन पर हमले का ऐलान कर दिया है। यही नहीं वह य़ुद्ध को लेकर बेहद आक्रामक हैं। पुतिन ने यूक्रेन के सैनिकों से धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वे हथियारों को रख दें और अपने घरों को लौट जाएं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन ने यूक्रेन की सेना से कहा, ‘मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि अपने हथियारों को रख दें और घरों को लौट जाएं। यूक्रेन के जो सैनिक हमारी इस मांग को मान लेंगे, उन्हें युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित लौटने की परमिशन दी जाएगी और वे अपने परिवारों से मिल सकेंगे।’ इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री ने भी रूस के हमले की पुष्टि की है और दुनिया से पुतिन को रोकने की अपील की है। 

इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई बम धमाकों की आवाज सुनी गई है। यही नहीं व्लादिमीर पुतिन ने दूसरे देशों को भी धमकी भरे अंदाज में कहा है कि वे इस मसले से दूर रहें। यदि कोई दूसरी सेना रूस के सामने आती है तो फिर उसे भी अंजाम भुगतना होगा। पुतिन ने कहा, ‘आज यूक्रेन से जिस तरह दूसरे देश की ताकतें काम कर रही हैं, उससे रूस खुद को सुरक्षित और विकास की दिशा में आगे बढ़ता हुआ महसूस नहीं कर पा रहा है।’ पुतिन की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की उस टिप्पणी के बाद सामने आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि युद्ध की स्थिति में लाखों लोगों की जान जा सकती है। 

एक तरफ पुतिन के ऐक्शन को अमेरिका समेत कई देशों ने हमला करार दिया है। वहीं रूस का कहना है कि पूर्वी यूक्रेन के लोगों की मांग थी कि वे हमारे बचाव के लिए सेना को भेजें। इसी के चलते यह ऐक्शन लिया गया है। हालांकि यूक्रेन ने अलगाववादियों के साथ किसी भी तरह के संघर्ष के रूस के आरोपों को खारिज कर दिया है। पुतिन ने कहा कि यदि किसी भी तरह का खूनखराबा होता है तो फिर यूक्रेन की सरकार इसके लिए जिम्मेदार होगी। पुतिन ने कहा कि किसी को भी इस संदेह में नहीं रहना चाहिए कि हमारे देश पर कोई डायरेक्ट अटैक हो पाएगा। रूस के सामने आने वाले किसी भी देश को बुरा अंजाम भुगतना होगा।

Leave a Reply

Next Post

रूस के हमले के बाद यूक्रेन की भारत से अपील, हालात संभालने में करिए हमारी मदद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 फरवरी 2022। यूक्रेन को लेकर बढ़ते तनाव के बीच नई दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि नई दिल्ली और रूस के बीच विशेष संबंध हैं। ऐसे में नई दिल्ली हालात को नियंत्रित करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण