खाद की कमी को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ निकाली रैली, जमकर की नारेबाजी, बैरिकेडिंग तोड़ी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 05 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खाद की कमी को लेकर गुरुवार को खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय से रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान एक बार फिर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर पांच दिवस के भीतर खाद आपूर्ति और खाद वितरण प्रणाली को सुरक्षित करने और किसानों को शत-प्रतिशत खाद उपलब्ध कराने मांग की गई। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, रायगढ़ जिले में खाद की कमी को लेकर किसान परेशान हैं। बार-बार शिकायत और आंदोलन करने के बावजूद भी उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। धान की रोपाई का समय होने के बावजूद किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिल पा रही है, जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। इसी समस्या को लेकर आज पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में रैली निकालकर तहसील कार्यालय का घेराव करते हुए एसडीएम प्रवीण तिवारी को ज्ञापन सौंपा गया।   

खाद वितरण में पक्षपात के आरोप
कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने मदनपुर कांग्रेस भवन में इकट्ठा होकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि वे कई बार सहकारी समितियों और कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इस दौरान किसानों ने भाजपा नेता और अधिकारियों के इशारे पर खाद वितरण में पक्षपात का भी आरोप लगाया। 

बैरिकेट्स तोड़कर अंदर घुसे कांग्रेसी
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तहसील कार्यालय के गेट पर बैरिकेडिंग की थी। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए तहसील ऑफिस के अंदर दाखिल हो गए, इसके बाद कार्यालय के सामने बैठकर काफी देर तक जमकर नारेबाजी करते रहे। साथ ही पांच दिवस के अंदर खाद आपूर्ति और खाद वितरण प्रणाली को सुरक्षित करने और किसानों को शत प्रतिशत खाद उपलब्ध कराने की मांग की गई।  

किसानों को कमजोर कर रही सरकार
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझ कर किसानों को कमजोर कर रही है। पड़ोसी राज्य ओडिशा में भी भाजपा की सरकार है लेकिन वहां खाद की कोई कमी नहीं है, फिर छत्तीसगढ़ में क्यों? भाजपा सरकार चाहती है कि प्रदेश के किसानों की धान की उपज कम हो ताकि उन्हें कम से कम धान खरीदी करनी पड़े। 

छोटे और गरीब किसान भटक रहे
खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि खरसिया विधानसभा के हालाहुली, तुरेकेला, बानीपथर और आसपास के इलाकों में समिति प्रबंधक खाद वितरण में मनमानी कर रहे हैं। बड़े किसानों को आसानी से खाद मिल जाती है, जबकि छोटे और गरीब किसान भटकते रहते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह संकट जान बूझकर पैदा किया जा रहा है।

जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा: एसडीएम
खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि खाद की आपूर्ति को लेकर दिक्कतें हैं, लेकिन सरकार जल्द ही इसका समाधान कर रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, प्रशासन ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील की है और बातचीत के माध्यम से समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी ने पुराने GST ट्वीट फिर से किए शेयर, कांग्रेस बोली - बीजेपी को 8 साल बाद समझ आई अपनी गलती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 सितंबर 2025। भारत सरकार ने हाल ही में GST में बड़े बदलाव किए हैं। इन बदलावों के तहत अब GST की दरें केवल 5% और 18% रह जाएंगी। 12% और 28% के स्लैब को खत्म कर दिया गया है। ये नए नियम 22 […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की