मुख्यमंत्री के रूप में द्वारिका प्रसाद मिश्रा, श्यामाचरण शुक्ला, प्रकाश चंद्र सेठी, कैलाश जोशी, वीरेंद्र कुमार सक्लेचा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, अजीत जोगी, रमन सिंह यहां आए सभा किए और चले गए लेकिन पहली बार शहर भ्रमण देखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इन्तेजार में मनेन्द्रगढ।

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मों0 साजिद खान /छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरिया – मनेन्द्रगढ़ को संघर्षों का शहर कहा जाता है। जिले की मांग लंबे समय से लगभग 38-40 सालों की रही है। जिसमें भूख हडताल, आमरण अनशन, कर्फ्यू , जेल जाना जैसे पिछली पीढ़ी के लोगों के संघर्षों से गुजरने के बाद आज नई पीढी के उस शहर और क्षेत्र से जुड़े पुराने लोगों के सपने को राजनैतिक दृढ इच्छा शक्ति रखने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साकार कर दिया। तिथियों की अटकलों पर लगी अटकलों को हटाकर 9 सितंबर को विधिवत उद्घाटन करके मनेन्द्रगढ़ शहर के भ्रमण की तैयारी रहेगी। भ्रमण के दौरान प्रोटोकाल के तहत जगह-जगह पर शहर अलग-अलग समाज और एनएसयूआई और युवा कांग्रेस संगठन के द्वारा उनका स्वागत अभिवादन किया जाएगा।

यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को नये जिले की सौगात देंगे। भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य और विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की अध्यक्षता में 9 सिंतबर को मनेन्द्रगढ़ के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउण्ड में नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर का शुभारंभ कार्यक्रम होगा। प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण होने से सुदूर वनांचल क्षेत्रों तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। नये जिले का कलेक्टोरेट पूरी तरह तैयार हो चुका है और यहां नये जिले के शुभारंभ की तैयारी जोर शोर से चल रही है।
धार्मिक, सांस्कृतिक और वनीय संपदा से यह वनांचल क्षेत्र परिपूर्ण है। नवीन जिले का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, विधायक बैकुण्ठपुर अम्बिका सिंह देव, विधायक भरतपुर-सोनहत गुलाब कमरो, विधायक मनेन्द्रगढ़ विनय जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरिया रेणुका सिंह, नगर निगम चिरमिरी महापौर कंचन जायसवाल, जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष विनय शंकर सिंह, नगर पालिका मनेन्द्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल की उपस्थिति में होगा।

              यह पहली बार है कि कोई सीएम शहर का भ्रमण करेगा। होता यह है कि हर एक सीएम किसी भी शहर की स्थिति, परस्थिति, शहर की भौगोलिकता और भावना को अपने अधिकारियों के चश्में से देखता और समझता हैं लेकिन आज यहां स्थिति दूसरी है। यहां लगभग चालीस वर्षों के लंबे संघर्षों के बाद आमजन की खुशी और उमंग को सीएम भूपेश बघेल अपने चश्मे से देखेंगे। 

                    जानकारी अनुसार पूर्वकालिक यह शहर कस्बा कहलाता रहा। शनै:-शनै: उत्तरोत्तर भौगोलिक बनावट में प्रगति से शहर का दर्जा हासिल किया। पूर्व में यह शहर मध्यप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अब छत्तीसगढ़ के नए जिले एमसीबी के मुख्यालय के रूप में जाना जाने लगेगा। सक्रिय राजनीति से अभी दूर रह रहे शहर के एक वरि0 नेता ने जानकारी में बताया कि पूर्व में मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ बनने तक कई मुख्यमंत्री के रूप में द्वारिका प्रसाद मिश्रा, श्यामाचरण शुक्ला, प्रकाश सेठी, कैलाश जोशी, वीरेन्द्र कुमार सक्लेचा, अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा, दिग्विजय सिंह, अजीत जोगी से लेकर रमन सिंह तक यहां मनेन्द्रगढ़ आए आमसभा किए और चले गए। इनमें से कुछ मुख्यमंत्रियों ने बीच बाजार में आमसभा तक की है लेकिन कभी देखने और सुनने को नही मिला कि इन पूर्व मुख्यमंत्रियों में से किसी ने इस शहर का भ्रमण किया हो। मनेन्द्रगढ़ के इतिहास में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 तारिख को शहर का भ्रमण करके एक नए अध्याय की शुरूआत करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

नीट में विफल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितंबर 2022। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी NEET UG 2022 का परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा में करीब 9 लाख उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। हालांकि, लाखों छात्र ऐसे भी हैं जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए […]

You May Like

सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दी राहत, एक जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत....|....सीता सोरेन के समर्थन में रक्षा मंत्री राजनाथ की रैली, कहा- झामुमो आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त....|....अदरक नहीं बल्कि इस मसाले की चाय पीने पर शरीर को मिलते हैं ढेरों फायदे, वजन भी हो सकता है कम....|....गर्मी में दही खाने के मिलते हैं 3 बड़े फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल....|....विष्णुदेव साय का बड़ा खुलासा, भूपेश नहीं चाहते थे कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता को मिले....|...."टीम के लिए स्ट्राइक रेट..." विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान....|....सीएम मोहन यादव ने की शिवराज की तारीफ, राहुल को बताया झूठा, कहा- यह मोदी और मोदी की गारंटी का चुनाव है....|....पीड़िया के जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुबह छह बजे से जारी है एनकाउंटर....|....बैतूल सीट पर मतदान जारी, चार बूथों पर 11 बजे तक 43.96% वोटिंग....|....शिवराज बोले-डरपोक लोग इंडी गठबंधन में है, मणिशंकर अय्यर, सैम पित्रोदा को राजनीति का जोकर बताया