कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह बोले- एक देश दो कानून, लोग बोले- इसी सोच के कारण तो कांग्रेस डूबी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 16 जुलाई 2025। मध्य प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा कर कांवड़ यात्रा पर टिप्पणी की है। इस पोस्ट में एक तरफ सड़क पर फैले हुए कांवड़ यात्रियों को दिखाया गया है, वहीं दूसरी तरफ नमाज़ पढ़ रहे लोगों को पुलिस द्वारा हटाते हुए दिखाया गया है। 

100 से ज़्यादा लोगों ने किया री- शेयर-

दिग्विजय सिंह के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया पर तुरंत प्रतिक्रियाएँ आनी शुरू हो गईं। पोस्ट के साझा होने के महज़ 5 घंटे के अंदर ही 200 से ज़्यादा लोगों ने इस पर टिप्पणी की और 100 से ज़्यादा बार इसे री-शेयर किया गया। 

यूज़र्स की तीखी प्रतिक्रियाएं-

कुछ यूज़र्स ने दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। एक यूज़र ने लिखा, “कांग्रेस इसी सोच के कारण तो डूबी है।.” एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, “इसीलिए लोग गरियाते हैं. संभवतः यह पूरे देश में कांवड़ यात्रा की इस तरह की पहली तस्वीर है। फिर भी हिंदू समाज इसे गलत मानने में गुरेज़ नहीं करेगा। दूसरी तरफ नमाज़ पढ़ने की जो कि पूरे देश और दुनिया की हर दिन देखी जाने वाली तस्वीर है जिसे मुस्लिम समुदाय हमेशा सही ठहराते नज़र आता है। फिर भी कांग्रेस को तुष्टिकरण का कीड़ा काट लेता है।

यूज़र ने आगे वक़्फ़ बोर्ड और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का उदाहरण देते हुए “एक देश दो कानून” की बात पर कांग्रेस को घेरा और इसे “तुष्टिकरण की देन” बताया. रणधीर सिंह नामक एक यूज़र ने कांग्रेस को सत्ता से बाहर रहने का कारण बताते हुए कहा, “इसलिए कांग्रेस मध्य प्रदेश में 3 बार से सत्ता से बाहर है. असल मुद्दों पर सरकार को नहीं घेरते, बस यही करते हैं।”

समर्थन में भी आए यूज़र्स-

 कुछ यूज़र्स दिग्विजय सिंह के समर्थन में भी खड़े हुए. शेख़ मुजीब नामक यूज़र ने दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए लिखा, “आपकी सच्चाई रास नहीं आएगी लोगों को. धर्मानंदता का युग है, दिमाग़ में गोबर भरा कुछ लोगों के, इसलिए अपने लिए अलग दूसरों के लिए अलग।” यह टिप्पणी दिखाती है कि समाज में इस मुद्दे पर अलग-अलग विचार हैं।

Leave a Reply

Next Post

प्रभास ने खोला होम्बले फिल्म्स के साथ काम करने का राज़

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 जुलाई 2025। प्रभास सच में सबसे बड़े पैन इंडिया सुपरस्टार हैं, जिन्होंने बाहुबली सीरीज, आदिपुरुष, सलार: पार्ट 1 – सीजफायर, कल्कि 2898 एडी जैसी कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। जब होम्बले फिल्म्स ने प्रभास के साथ सलार: पार्ट 1 – सीजफायर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज