छात्र नितिन राज की मौत पर केरल में बवाल: दलित संगठनों का राज्यव्यापी हड़ताल, सड़कों पर दिखा असर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

तिरुवनंतपुरम 28 अप्रैल 2026। कन्नूर के डेंटल कॉलेज छात्र नितिन राज की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को केरल में भारी उथल-पुथल रही। विभिन्न दलित संगठनों की ओर से बुलाए गए राज्यव्यापी हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में सामान्य जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। राजधानी तिरुवनंतपुरम से लेकर कन्नूर तक प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आवाजाही रोक दी।

सड़कों पर प्रदर्शन 
हड़ताल का असर सुबह से ही दिखने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में कार्यकर्ताओं ने निजी और सार्वजनिक वाहनों को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर दुकानों को जबरन बंद करवाया। हालांकि, प्रदर्शन के दौरान दोपहिया वाहनों को निकलने की अनुमति दी गई। राज्य की राजधानी और कन्नूर जिले में प्रदर्शन का सबसे अधिक प्रभाव देखा गया।

52 संगठनों का एकजुट आह्वान
इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान सोमवार को जस्टिस फॉर नितिन राज एक्शन काउंसिल सहित कुल 52 दलित संगठनों ने किया था। संगठनों ने सोमवार को जनता से सहयोग की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि किसी भी वाहन को जबरन नहीं रोका जाएगा और सभी आवश्यक सेवाओं को हड़ताल से मुक्त रखा जाएगा। हालांकि, मंगलवार को जमीन पर स्थिति इसके उलट दिखी और कई जगहों पर वाहनों को जबरन रोका गया। यह हड़ताल मंगलवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए घोषित की गई है।

क्या है नितिन राज का मामला?
अंचरकंडी, कन्नूर के एक निजी डेंटल कॉलेज में नितिन राज बीडीएस प्रथम वर्ष का छात्र था। 10 अप्रैल को वह कॉलेज की एक इमारत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरा मिला था। वह गंभीर रूप से घायल था और बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। नितिन के परिवार का आरोप है कि उसे कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों की ओर से जाति और रंग के आधार पर प्रताड़ित किया गया था।

पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल
छात्र के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने दो शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। केरल पिन्नोक्का समुदाय मुन्नानी ने आरोप लगाया कि पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। केपीएसएम के प्रदेश अध्यक्ष केवी पद्मनाभन और महासचिव एस अनवर ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारत का रक्षा खर्च 8.9 फीसदी बढ़ा, बना दुनिया का 5वां सबसे अधिक सैन्य खर्च वाला देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अप्रैल 2026। भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बन गया है। वर्ष 2025 में भारत का सैन्य खर्च 8.9 प्रतिशत बढ़कर 92.1 अरब डॉलर हो गया। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान