अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री का दावा: ‘यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन, भारत पर कर सकता है हमला’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 मार्च 2023। अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस का मानना है कि यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन भी भारत पर हमला कर सकता है। मैटिस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर चीन की बारीक नजर है और अगर रूस, यूक्रेन में सफल होता है तो इससे प्रोत्साहित होकर चीन भी एलएसी पर भारत पर हमला कर सकता है। रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह दावा किया। दरअसल जिम मैटिस से सवाल किया गया था कि क्या चीन का सामना करने के लिए अमेरिका तैयार है? इसके जवाब में मैटिस ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि चीन तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि चीन इस पर नजर रखे हुए कि अगर रूस को यूक्रेन में सफलता मिली तो फिर चीन भारत के खिलाफ ऐसा क्यों नहीं कर सकता। मैटिस ने ये भी कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस को तीन हफ्ते में जीत मिल गई होती लेकिन पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन ने रूस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है।

परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर जिम मैटिस ने कहा कि हमने देखा कि बीते दिनों पुतिन ने इसे लेकर बयान दिया था लेकिन हमें परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने वाली संधि पर फिर से बात करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के सीडीएस जनरल अनिल चौहान और ऑस्ट्रेलिया की सेना के जनरल एंगस जे कैंपबेल भी मौजूद रहे। 

जिम मैटिस ने ये भी कहा कि एक मजबूत भारत, दुनियाभर में शांति ला सकता है। ऑस्ट्रेलियाई जनरल ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध अवैध है और यह एक देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि लड़ाई से कई सीख मिलती हैं, सभी पूरी दुनिया पर लागू नहीं होती लेकिन हमें ये देखना है कि भारतीय परिपेक्ष में इसका क्या असर है। इस लड़ाई की सबसे बड़ी सीख ये है कि हमें आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। भविष्य की लड़ाईयां छोटी होंगी। 

Leave a Reply

Next Post

राहुल गांधी बोले- देश में महिलाओं के खिलाफ हिंसा छिपा हुआ मुद्दा, साहस और कायरता के बीच है लड़ाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 मार्च 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं, पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और अब लंदन में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की है। लंदन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाया कि देश […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की