बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन नक्सली ढेर; रुक-रुककर हो रही गोलीबारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 12 जनवरी 2025। बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल की टीम ने नक्सली विरोधी अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान रविवार की सुबह नेशनल पार्क क्षेत्र में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अब भी रुक-रुक कर जारी है। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है। भोपालपटनम के मद्देड़ इलाके में बन्देपारा-कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। सुबह से रुक-रूककर गोलीबारी हो रही है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल सर्च अभियान में जुटे हुए हैं और विस्तृत जानकारी अभियान समाप्त होने के बाद साझा की जाएगी।

तीन नक्सलियों के मारे जाने की है खबर 
इस मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर मिल रही है। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नक्सली गतिविधियों को लेकर इस क्षेत्र में पहले भी कई बार बड़े अभियान चलाए गए हैं। फिलहाल, सर्च अभियान जारी है और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

पिछले साल हुई मॉब लिंचिंग की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन, JSMC ने लिया घटना पर संज्ञान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 12 जनवरी 2025। झारखंड के सरायकेला-खरसवां में पिछले साल दिसंबर में एक व्यक्ति की भीड़ ने हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) के अध्यक्ष हेदायतुल्ला खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया […]

You May Like

लाखों की आय, 13 करोड़ रुपये की जमीन खरीद....|....नकाबपोश बदमाशों ने प्रधानाचार्य और परिवार को बंधक बना आभूषण-नकदी लूटी....|....भारत का स्वदेशी 'काल' ड्रोन: दुश्मन के घर में घुसकर मचाएगा तबाही....|....सभी पार्कों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश....|....टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का अनशन खत्म, डीएम ने पिलाया जूस....|....पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, मिर्च डालकर फरसे से काटा....|....मध्य प्रदेश में आज 'नो- यूपीआई डे', 2000 रुपए से ज्यादा नहीं लेंगे....|....कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ के लिए नेशनल अवॉर्ड....|....पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमला भाजपा का डर और अलोकतांत्रिक चरित्र - दीपक बैज....|....ऐसवेक्टर का आईपीओ 25 सितंबर से, ₹30–32 का प्राइस बैंड तय