चारा घोटाले के एक मामले में 52 लोगों को जेल की सजा, 35 बरी; विशेष सीबीआई कोर्ट का फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 29 अगस्त 2023। रांची की एक विशेष सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को चारा घोटाले के एक मामले में 52 लोगों को अलग-अलग अवधि की कैद की सजा सुनाई। इसमें अधिकतम तीन साल की सजा सुनाई जा सकती है। विशेष सीबीआई न्यायाधीश विशाल श्रीवास्तव ने मामले में 35 अन्य को बरी कर दिया। मामला एकीकृत बिहार के डोरंडा कोषागार से 36.59 करोड़ रुपये की फर्जी निकासी से जुड़ा है। यह रकम 1990 से 1995 के बीच निकाली गई।

कई आरोपियों का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील संजय कुमार ने बताया कि सजा का एलान एक सितंबर को किया जाएगा। डोरंडा, देवघर, दुमका और चाईबासा जैसे कोषागारों से फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये निकाले जाने का घोटाला 1990 के दशक में उजागर हुआ था, जब झारखंड बिहार का हिस्सा था। राजद अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद उन हाई-प्रोफाइल राजनेताओं में से एक हैं, जिन्हें इस मामले में दोषी ठहराया गया था। फिलहाल वह खराब स्वास्थ्य के आधार पर जमानत पर हैं।

2.1 करोड़ रुपये की अवैध स्प्रिट जब्त, एक गिरफ्तार
इस बीच पलामू जिले में 2.1 करोड़ रुपये की अवैध स्प्रिट जब्त की गई। इस दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए छतरपुर पुलिस थाने के उत्पाद शुल्क अधिकारियों और कर्मियों ने रविवार को कौल गांव में छापा मारा और 12,000 लीटर स्प्रिट जब्त किया। छापेमारी में मदन विश्वकर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जब्त की गई स्प्रिट अवैध शराब बनाने के लिए थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

तीन खिलाड़ियों ने खेल दिवस को बनाया खास; एक हफ्ते में देश को मिले स्वर्ण, रजत-कांस्य पदक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 अगस्त 2023। भारत के लिए खेलों में अगस्त का आखिरी हफ्ता यादगार रहा है। देश को तीन अलग-अलग खेलों के बड़े टूर्नामेंट में तीन अलग-अलग पदक मिले। इसने खेल दिवस को खास बना दिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर देश […]

You May Like

दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की....|....मालाबार की चमक के पीछे का चेहरा: एम. पी. अहमद को ‘बिज़नेस भूषण’ अवॉर्ड