भाजपा नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कह दी बड़ी बात

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 06 सितंबर 2025। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सिसायी गर्माहट तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप भी अपने चरम पर है। इसी बीच शनिवार को भाजपा नेता दिलीप घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का सफाया हो जाएगा। उन्होंने अपने बयान में आगे टीएमसी की हालत की तुलना राज्य में पहले कमजोर हो चुकी सीपीएम और कांग्रेस से की। बातचीत के दौरान दिलीप घोष ने कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी अगला चुनाव नहीं झेले पाएगी। जैसे लोगों ने सीपीएम और कांग्रेस को सबक सिखाया, वैसा ही हाल टीएमसी का भी होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था चौपट है और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है।

विधानसभा में ममता बनर्जी ने भाजपा को बनाया था निशाना
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को विधानसभा में ममता बनर्जी ने भाजपा पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि एक समय आएगा जब बंगाल में भाजपा का एक भी विधायक नहीं बचेगा। भाजपा बंगालियों के खिलाफ भाषायी आतंक फैला रही है, ऐसे लोग बंगाल में कभी नहीं टिक सकते। इसके साथ ही ममता ने भाजपा को वोट चोरों की पार्टी बताते हुए कहा कि यह पार्टी भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी की मिसाल है। इस दौरान टीएमसी ने नियम 169 के तहत एक प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें देशभर में बंगाली भाषियों पर हो रहे कथित हमलों की निंदा की गई। गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग चरम पर है। दोनों ही दल एक-दूसरे को खत्म करने की चेतावनी दे रहे हैं और बंगाल की सियासत लगातार गरम होती जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ चाकूबाजी की 4 वारदातों से दहला, एक की मौत, 3 युवक घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में बदमाशों के हौसलें बुलंद है। तीन अलग-अलग जिलों से चाकूबाजी की 4 वारदातें सामने आई हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में चाकूबाजी की वारदात में युवक की मौत हो गई है। दुर्ग जिले में एक मामले में आरोपियों ने घर में घुसकर पिता-पुत्र […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग