सीएम आतिशी-केजरीवाल यहां से लड़ेंगे चुनाव, आप की फाइनल लिस्ट में 38 प्रत्याशियों की घोषणा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव की तारीखों का एलान भी जल्द होने वाला है। चुनावी तैयारी के बीच आम आदमी पार्टी ने रविवार को उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी कर दी। इस  लिस्ट में 38 नाम हैं। पार्टी ने पहली सूची में 11 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। वहीं, दूसरी सूची में 20 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए। पार्टी ने अपनी तीसरी सूची में एक नाम की घोषणा की थी। सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं केजरीवाल नई दिल्ली से चुनावी मैदान में हैं। ओखला से अमानतुल्लाह खान को टिकट मिला है। मालवीय नगर से सोमनाथ भारती को उतारा गया है। ग्रैटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज प्रत्याशी हैं। 

सूची आते ही केजरीवाल का भाजपा पर वार
आम आदमी पार्टी की फाइनल सूची आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। बीजेपी गायब है। उनके पास ना सीएम चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विज़न है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है – “केजरीवाल हटाओ”। उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – “केजरीवाल को खूब गाली दी”।

केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले 10 वर्षों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।’

दूसरी लिस्ट में इन उम्मीदवारों को आप ने दिया टिकट
बीते दिनों दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पीएसी की बैठक हुई। बैठक में 20 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने मनीष सिसोदिया को इस बार जंगपुरा से चुनाव में उतारा है। वहीं राखी बिड़ला मादीपुर से चुनाव लड़ रही हैं। अवध ओझा पटपड़गंज से, शाहदरा से जितेंद्र सिंह शंटी को चुनावी मैदान में उतारा है।

Leave a Reply

Next Post

अमित शाह बोले- पीएम मोदी ने लौह पुरुष के अधूरे सपने को किया पूरा, कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 दिसंबर 2024। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति कलर अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी जवानों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। इस अवार्ड का मिलना किसी भी राज्य के लिए गर्व का विषय है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने बहुत कम समय […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत