बच्चे को ज्यादा काटते हैं मच्छर तो इस पौधे की 2 पत्तियां रख दें जेब में, फिर पास नहीं फटकेंगे मॉस्किटो

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 21 मई 2024। समर वेकेशन होते ही घर में बच्चों का आतंक शुरू हो जाता है. यहां भाग, वहां भाग इधर से उधर करते रहते हैं. साथ ही इस मौसम में मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है. गर्मी से ज्यादा मच्छर परेशान कर देते हैं. ऐसे में बच्चों को मच्छरों से बचाना जरूरी होता है नहीं तो वह कई बीमारियों का शिकार होने लगते हैं. गर्मियों में ऑल आउट का कुछ भी बहुत कम काम करते हैं ऐसे में मच्छरों से लड़ने का उपाय हर कोई ढूंढता है. आप घर में एक प्लांट लगाकर मच्छरों को दूर भगा सकते हैं साथ ही आपके बच्चे अगर इस पौधे के पत्ते खा लें तो उन्हें भी फायदा ही होगा. हम बात कर रहे हैं मरुआ के पौधे की. मरुआ का पौधा एक सबसे अच्छा मॉस्कीटो रेपलेंट हैं. इसे घर में लगाने से मच्छर दूर हो जाते हैं. जो लोग अपने घरों में ये पौधा लगाते हैं उनके घर के आस-पास भी मच्छर नहीं भटकते हैं।

इस वजह से है फायदेमंद

मरुआ का पौधा पुदीने के परिवार का ही प्लांट है. इसकी खुशबू बहुत तेज होती है जिसकी वजह से कीड़े और मच्छर इसके आस-पास भी नहीं भटकते हैं. गर्मियों में इन्हें लगाने की सलाह दी जाती है ताकि मच्छर और कीड़े-मकोड़े घर से दूर रहें. ये पौधा तुलसी की तरह ही दिखता है. इसके अनेक फायदे हैं. मच्छरों के लिए ये रामबाण इलाज है।

बच्चों के लिए है फायदेमंद

आपके दिमाग में ये आ रहा होगा कि मच्छर भगाने वाला पौधा अगर गलती से बच्चे ने खा लिया होगा तो वो बीमार पड़ सकता है? लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है. ये पौधा बहुत फायदेमंद होता है. ये खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है. इसे कई लोग मसाले की तरह भी इस्तेमाल करते हैं.

1-बच्चों के लिए मरुआ का पौधा फायदेमंद होता है. ये पत्तियां पेट के कीड़े मारने में मददगार होते हैं.

2- मरुआ के पौधे में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसे खाने से भूख बढ़ती है साथ ही खून का शोधन होता है.

3- मरुआ के पत्ते की आप चटनी बना सकते हैं और सब्जी-सलाद में भी डालकर खा सकते हैं. इससे खाने का टेस्ट बढ़ता है लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में नहीं डालें. नहीं तो पूरा टेस्ट खराब हो जाएगा.

Leave a Reply

Next Post

पूर्व कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी के 11 नेताओं को भेजा नोटिस; सैलजा ने कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 मई 2024। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की पूर्व प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने भाजपा के 11 नेताओं को मानहानि का नोटिस भेजा है। सैलजा ने दो दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी […]

You May Like

मनीषा ने रचा इतिहास तो गदगद हुईं राष्ट्रपति मुर्मू....|....कनाडा बनेगा यूरोपीय संघ का पहला ‘एसोसिएट सदस्य’....|....अचानकमार टाइगर रिजर्व में 1 नवंबर से शुरू होगी जंगल सफारी....|....चार करोड़ रुपये वापस पाने की कारोबारी की याचिका खारिज....|....राशन कार्ड बनवाना हुआ मुश्किल? अब 40 बिंदुओं में देनी होगी जानकारी....|....खजुराहो के जवारी वामन मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा को मिलेगा मूल स्वरूप....|....लिपिकों को सीधे एडीपीओ बनाने का रास्ता बंद....|....बायोमेट्रिक और मेटल डिटेक्टर से निगरानी....|....कूना में चीते की मौत पर बड़ी कार्रवाई....|....वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में छत्तीसगढ़ से बब्बर शेरों का दिल्ली कूच