रुझानों में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार, जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को बढ़त

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हरियाणा/जम्मू-कश्मीर 08 अक्टूबर 2024। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। इस तरह हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने की उम्मीद बन गई है। वहीं जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दोनों राज्यों के चुनाव नतीजों पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये नतीजे आगामी राज्यों के चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं। जम्मू कश्मीर में 90 सीटों के लिए तीन फेज में वोटिंग हुई थी। वहीं हरियाणा में सिर्फ एक फेज यानी 5 अक्तूबर को मतदान हुआ था।

 कांग्रेस ने मतगणना को लेकर उठाए सवाल

Election Results 2024: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘ऐसा पहली बार हो रहा है कि चैनल अपने रिपोर्टर के आंकड़े नहीं बल्कि चुनाव आयोग के आंकड़े दिखा रहे हैं और चुनाव आयोग के आंकड़े 4 या 5वें राउंड के हैं, जबकि हमारे कंट्रोल रूम से 11/12 राउंड के आंकड़े आ चुके हैं। 4 राउंड के बाद विनेश फोगाट को पीछे दिखाया गया लेकिन 9 राउंड के बाद वो 5200 वोटों से आगे हैं। आंकड़ों में इस अंतर को लेकर हमारे महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से पूछा है कि स्थानीय प्रशासन पर दबाव बनाने की ये क्या कोशिश है? हम चुनाव आयोग से इस पर तुरंत कार्रवाई करने और रुझानों को अपडेट करने की मांग कर रहे हैं।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष बोले- जीत के बाद नया संघर्ष शुरू होगा

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने चुनाव रुझानों पर कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं, मैं कहता रहा हूं कि हम 50 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। मैं अभी भी उम्मीद कर रहा हूं कि अंतिम परिणाम भी इसी के अनुरूप होंगे। हम एक स्थिर और समावेशी सरकार चाहते हैं, जिसके जरिए हम एक नया संघर्ष शुरू कर सकें जो और भी मजबूत तरीके से आगे बढ़ेगा। कोई भी व्यक्ति या कोई भी राजनीतिक दल जो भाजपा को सत्ता के गलियारे से दूर रखने के पक्ष में है, उसका हार्दिक स्वागत है।’

Leave a Reply

Next Post

यति के बयान पर बवाल: मेरठ में पुलिस पर पथराव... अलीगढ़ में छात्रों का प्रदर्शन; गाजियाबाद में 16 मामले दर्ज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजियाबाद 08 अक्टूबर 2024। गाजियाबाद के डासना के देवी मंदिर के महंत और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान से यूपी में उठा बवाल थम नहीं रहा। मेरठ के साथ अलीगढ़, आगरा, एटा व कन्नौज में सोमवार को मुस्लिम समाज […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर