अलीगढ़ में बड़ा हादसा: कैंटर में घुसी पुलिस वैन, एक दरोगा-तीन कांस्टेबल और एक कैदी की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अलीगढ़ 08 मई 2025। अलीगढ़ के थाना लोधा क्षेत्र के बाईपास हाईवे के चिकावटी मोड़ पर फिरोजाबाद से मुजफ्फरनगर मुलजिम लेकर जा रही पुलिस की वैन आज सुबह 8.15 बजे खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में एक दरोगा, तीन पुलिसकर्मी सहित पांच की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। एक पुलिसकर्मी घायल है। सूचना पर पुलिस अधिकारी, फोर्स व क्रेन के साथ पहुंचे। पुलिस ने घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पीछे जा रही बस के चालक ने ओवरटेक किया तो आगे निकालते समय हाईवे पर खड़े कैंटर में पुलिस वैन घुस गई। जिससे इतना बड़ा हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शी दुर्गा पाल ने बताया कि वह अपने खेत में चारा काट रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज हुई। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो पुलिस की गाड़ी खड़े कैंटर में घुस गई थी। जिसमें सवार पांच पुलिसकर्मी व एक मुलजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।  मुलजिम और एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जनपद फिरोजाबाद से पुलिसकर्मी सरकारी पुलिस वाहन द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी गैंगस्टर के मुलजिम गुलशनवर को पेशी के लिए मुजफ्फरनगर ले जा रहे थे। पुलिस वैन चिकावटी मोड़ पर खड़े कैंटर से टकरा गई। जिसमें एसआई रामसजीवन, कांस्टेबल बालवीर, रघुवीर ,चालक सिपाही चंद्रपाल व मुलजिम गुलशनवर की मौके पर मौत हो गयी। वहीं घायल सिपाही शेरपाल सिंह को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस 5 शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी बोले- दुनिया ने देखा विकसित भारत का साहस, पाकिस्तान की मांद में घुसकर उसे सबक सिखाया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 08 मई 2025। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश बदल रहा है। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ है जो कि हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम है। अभी कल ही दुनिया ने देखा कि हमने पाकिस्तान की मांद […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर