आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन की लेटेस्ट अपडेट आई सामने, इस दिन हो सकती है नीलामी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के अगले सीजन से पहले मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2023 का ऑक्शन 16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगा। आईपीएल 2022 मिनी ऑक्शन से पहले ट्रेड विंडो खुल चुकी है, जिसमें टीमें कुछ खिलाड़ी को रिलीज कर सकती हैं और कुछ खिलाड़ियों को दूसरी टीमों से अपने साथ जोड़ सकती हैं। विश्वसनीय सूत्रों ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को इसकी जानकारी दी है। 

तीन साल बाद आईपीएल के मैचों का अयोजन होम एंड अवे आधार पर किया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल मार्च के अंतिम सप्ताह से इसकी शुरुआत हो सकती है। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की पर्स वैल्यू अब 90 से 95 करोड़ रुपये की जा सकती है। इस तरह हर टीम अब 5-5 करोड़ रुपये एक्सट्रा खर्च कर सकती है। इसका ब्लूप्रिंट बीसीसीआई ने पिछले साल ही बना लिया था, लेकिन उस साल मेगा ऑक्शन के बावजूद पर्स वैल्यू टीम की 90-90 करोड़ थी। 

Leave a Reply

Next Post

गौतम गंभीर ने दी भारत को वॉर्निंग, टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम से रहे सावधान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2022। टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज आज से ऑस्ट्रेलिया में हो चुका है। पहले राउंड में कुल 8 टीमें भिड़ेंगी जिनमें से 4 टीमें सुपर 12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। इन टीमों में श्रीलंका और वेस्टइंडीज दो बड़े नाम शामिल है। […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र