रणबीर-आलिया ने लिए सात फेरे, छत्तीसगढ़ रिपोर्टर का विशेष फोटोग्राफ

शेयर करे

मुंबई 17 अप्रैल 2022। बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने आज एक्टर रणबीर कपूर के संग शादी कर ली। दो दिन से ही शादी के फंक्शन चल रहे थे, जिसके बाद विगत 14 अप्रैल को दोनों लंबे इंतजार के बाद शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद आलिया ने खुद अपनी वेडिंग की कुश प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें वो बहुत ही खूबसूरत और प्यारी लग रही हैं। वहीं रणबीर के साथ उनकी केमेंट्री तस्वीरों में साफ-साफ देखी जा सकती है। ऑफ व्हाइट वेडिंग जोड़े में दोनों बेहद ही खूबसूरत और खुश नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की शादी भी कुछ हट कर रही।  आलिया और रणबीर ने अपने घर वास्तु में सात फेरे लिए। फैमिली और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपने इस घर की बालकनी में सात फेरे लिए।

आप हैरान हो रहे होंगे, लेकिन ये सच हैं कि आलिया और रणबीर ने अपने वास्तु अपार्टमेंट की बालकनी को अपना वेडिंग वेन्यू चुना। खुद आलिया ने इस बात का खुलासा किया है। 

आलिया ने आज अपनी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की, जिसके साथ आलिया ने एक खास मैसेज भी लिखा। दोनों ने शादी के लिए अपने घर की बालकनी को चुना,क्योंकि दोनों ने इस बालकनी में खास पल बिताए हैं। ये जगह दोनों के दिल के बेहद पास रहा है, जिसके कारण उन्होंने बालकनी में सात फेरे लेने का फैसला किया।

आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर करने के साथ लिखा-अपनी फैमिली, दोस्तों के बीच आज हमने हमारी पसंदीदा जगह पर, जिस बालकनी में हमने अपने अपने रिश्ते के पांच साल साथ में बिताए, वहां शादी कर ली।

Leave a Reply

Next Post

रूस ने कीव पर नए सिरे से शुरू किए हमले, इन शहरों को भी बनाया निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कीव 17 अप्रैल 2022। रूसी सेना ने शनिवार को कीव, पश्चिमी यूक्रेन और इससे सटे इलाकों में हमले तेज कर दिए। यह कार्रवाई यूक्रेन के लागों और उनके पश्चिमी समर्थकों को इस बात की याद दिलाती है कि रूस के पूर्व की ओर नए सिरे से […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण