मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, इंफाल घाटी में ड्रोन कर रहे निगरानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

इंफाल 08 सितंबर 2024। मणिपुर में रॉकेट हमलों के बाद रविवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई। इंफाल घाटी की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए गए हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है। रविवार को अब तक हिंसा का कोई मामला सामने आया है। जबकि सुरक्षा बल लगातार इंफाल घाटी में नजर रख रहे हैं। वहीं असम राइफल्स ने सीमांत क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। वहीं सीआरपीएफ ने राज्य पुलिस को ड्रोन सौंपा है। बीते रविवार को इंफाल पश्चिम जिले के कतुक गांव में ड्रोन से हमले किए गए थे। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। इसके अगले दिन सेनजाम चिरांग में ड्रोन से हमला किया गया। इसमें तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद शनिवार को जिरिबाम जिले में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को सोते हुए गोली मारी गई। वहीं चार अन्य लोग आपसी गोलीबारी में मारे गए।

पुलिस के अनुसार, उग्रवादी एक व्यक्ति के घर में घुसे और सोते हुए उसे गोली मार दी। इस घटना के बाद कुछ दूर ही हथियारबंद लोगों से उग्रवादियों का सामना हो गया और इस गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन लोग पहाड़ी इलाकों के निवासी थे। जनजातीय निकास इंडीजेनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी ने घटना में संलिप्तता से इनकार किया है। हालांकि जिरिबाम जिले में शनिवार रात निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। इसके मुताबिक पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। 

मणिपुर में पिछले साल मई से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग बेघर हुए हैं। शुक्रवार रात को बिष्णुपुर और इंफाल पूर्वी जिलों में रात के समय ड्रोन्स देखे जाने के बाद लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने अपने-अपने घरों की लाइटें बंद कर दीं। पुलिस ने बताया कि बिष्णुपुर जिले के नारायणसेना, नाम्बोल कामोंग और इंफाल पूर्व के पुखाओ, दोलाईथाबी, शांतिपुर इलाकों में ड्रोन्स उड़ते देखे गए। 

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस के साथ गठबंधन से पहले मूल्यांकन करे AAP', हरियाणा में गठजोड़ का सोमनाथ भारती ने किया विरोध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हरियाणा 08 सितंबर 2024। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन को सकता है। चर्चा है कि गठबंधन को लेकर कई दौर की बैठक हो चुकी है। लेकिन कोई सहमति नहीं बन सकी है। इस बीच आप के विधायक सोमनाथ भारती ने सोशल मीडिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की