‘भारत ने अपनी विविधता को बनाया लोकतंत्र की ताकत’, कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में बोले पीएम मोदी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 16 जनवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अपनी विविधता को लोकतंत्र की ताकत बनाया है। दुनिया के सामने यह भी साबित किया कि लोकतांत्रिक संस्थाएं और प्रक्रियाएं कैसे लोकतंत्र को स्थिरता, गति और स्तर, तीनों दे सकती हैं। संविधान सदन में 28वीं कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस (सीएसपीओसी) का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में लोकतंत्र का अर्थ अंतिम व्यक्ति का सशक्तीकरण है। लोक कल्याण की इसी भावना से 25 करोड़ लोग गरीबी के अभिशाप से मुक्त हुए हैं।’

दुनिया की सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था बनकर तोड़ा भ्रम
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत जब आजाद हुआ, तो दुनियाभर के देशों को आशंका थी कि यहां लोकतंत्र नहीं टिक पाएगा। इतनी ज्यादा विविधता वाले देश में लोकतंत्र का भविष्य बचेगा या नहीं, इस पर दुनिया को संदेह था। लोकतंत्र बच भी गया, तो भी भारत को आगे बढ़ने में मुश्किल होगी। पर, भारत ने अपनी विविधता को ताकत में बदलकर आशंकाओं को निर्मूल साबित कर दिया। अब दुनिया की सबसे तेज उभरती अर्थव्यवस्था बनकर विकास को लेकर भ्रम को तोड़ा है।’

पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत में बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने की लंबी परंपरा रही है। यहां लोकतंत्र का अर्थ है, अंतिम पायदान तक सेवाओं की पहुंच। लोकतंत्र इसलिए सफल है क्योंकि शासन व्यवस्था के केंद्र में जनता है। जन कल्याण की भावना से सरकार के हर उपाय बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति तक पहुंचते हैं।

विविधता से भरा हमारा लोकतंत्र असाधारण
कॉमनवेल्थ स्पीकर्स कांफ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत के लोकतंत्र का पैमाना वास्तव में असाधारण है। 2024 के आम चुनाव में 98 करोड़ नागरिकों ने मतदान के लिए पंजीकरण कराया था, जो कुछ महाद्वीपों की आबादी से भी अधिक है। 8,000 से अधिक उम्मीदवार और 700 से अधिक राजनीतिक दल चुनाव लड़ रहे थे। इन चुनावों में महिला मतदाताओं की रिकॉर्ड भागीदारी भी देखी गई। उन्होंने कहा, ‘भारतीय लोकतंत्र विविधता से समृद्ध है, जहां सैकड़ों भाषाएं बोली जाती हैं। तेजी से विकास कर रहा भारत : देश की आर्थिक प्रगति की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। यहां यूपीआई दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है। वर्तमान भारत दुनिया का सबसे बड़ा टीका उत्पादक देश है।

एआई व सोशल मीडिया के उचित उपयोग पर जोर दे दुनिया : बिरला
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एआई और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गहरी चिंता जताते हुए इसके उचित उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर अभूतपूवर्म तकनीकी परिवर्तन के दौर में एआई और सोशल मीडिया ने जहां कार्यकुशलता बढ़ाई है, वहीं इसके दुरुपयोग ने कई चुनौतियां खड़ी की है। दुनिया को इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा कर इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए ठोस निर्णय लेना होगा। बिरला ने कहा, ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुधार के जरिये तेजी से विकास कर रहा है। वैश्विक चुनौतियों का निर्णायक समाधान दे रहा है। उनके नेतृत्व में लोकतंत्र की जननी भारत ने जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं के जरिए लोगों के जीवन स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाकर लोकतंत्र को मजबूत किया है। इस दौरान निर्वाचण प्रणाली ने लोगों के मन में मजबूत भरोसा पैदा किया है।

Leave a Reply

Next Post

बदायूं में बवाल: गैर समुदाय के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 16 जनवरी 2026। यूपी के बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्योर कासिमाबाद में शुक्रवार की भोर माघ माह में निकाली जा रही प्रभात फेरी को पुलिस ने विवादित रास्ता बताते हुए रोक दिया। जबकि यह प्रभात फेरी पिछले 50 वर्षों से इसी रास्ते से निकलते […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत