मूवी माफिया के डर से अक्षय कुमार ने सीक्रेटली फोन कर थलाइवी के ट्रेलर की तारीफ की- कंगना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

स्वीटी गौर – बॉलीवुड एक्ट्रेस कगंना रनौत (Kangana Ranaut) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बयानों के चलते छाई रहती हैं। हर मुद्दे पर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेस कंगना एक बार फिर से अपने नए बयान को लेकर सुर्खियों में छाई हैं।  हाल ही में कंगना ने एक बार फिर से ‘मूवी माफिया’ पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि किस तरह उन्हें बड़े स्टार्स तारीफें करने के लिए सीक्रेटली कॉल करते हैं। कंगना ने इसका कारण भी बताया है। अपने पोस्ट में कंगना ने बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार (Akshay Kumar) का भी नाम लिया है।

दरअसल कंगना ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है।  कंगना रनौत ने ये पोस्ट स्कीन राइटर अनिरुद्ध गुहा के एक ट्वीट के जवाब में किया है। जिसमें उन्होंने कंगना की तारीफ की थी। अनिरुद्ध ने ट्विटर पर एक पोस्ट देखा जिसके मुताबिक बॉलीवुड में राय रखना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अनिरुद्ध ने इस पर जवाब देते हुए लिखा- ‘कंगना रनौत एक असाधारण, पीढ़ी में एक बार होने वाली एक्ट्रेस हैं’।

कंगना ने लिखा- ‘बॉलीवुड इतना शत्रुतापूर्ण है कि यहां पर मेरी तारीफ करना भी लोगों को मुश्किल में डाल सकता है, मुझे  कई सीक्रेट कॉल और मैसेज आते हैं, अक्षय कुमार  (Akshay Kumar) जैसे बड़े स्टार्स से भी। उन्होंने फिल्म थलाइवी की जमकर तारीफें की लेकिन आलिया और दीपिका (Alia Bhatt and Deepika Padukone) की फिल्मों की तरह वो इसकी खुलकर तारीफें नहीं कर सकते। मूवी माफिया का आतंक’।

इतना ही नहीं कंगना ने अपने अगले ट्वीट में लिखा –  ‘काश एक कला से जुड़ी इंडस्ट्री ऑब्जेक्टिव रह पाती और पावर के खेल और राजनीती में ना शामिल होती जब सिनेमा की बात आती है, मेरे पॉलिटिकल व्यूज और आध्यात्म मुझे बुली करने के लिए टारगेट नहीं बनाए जाने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो जाहिर तौर पर मैं ही जीतती हूं’। बता दें कि हाल ही में फिल्म थलाइवी का पहला गाना चली-चली रिलीज हुआ था, जिसमें जयललिता के उन दिनों की झलक दिखी जब उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा था । इस गाने के बाद सोशल मीडिया पर चली चली चैलेंज चल रहा है, जिस पर लोग इस गाने पर डांस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

आमिर खान की बेटी की बॉयफ्रेंड से दिखीं नजदीकियां, बोलीं- लॉकडाउन के लिए तैयार हूं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई। आमिर खान की बेटी आइरा खान सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार करती हैं। जाहिर है आमिर खान की बेटी हैं तो उनकी चर्चा भी होनी है। अब आइरा ने अपने बॉयफ्रेंड नुपूर शिखरे के साथ एक कोजी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान