जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाए वह डिफाल्टर है

शेयर करे

लोकतंत्र में आलोचना तो होगी प्रधानमंत्री छुई-मुई नहीं होता जो आलोचना से मुरझा जाये

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 10 अप्रैल 2024। भारतीय जनता पार्टी मोदी की 10 साल की विफलताओं तथा जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष महंत ने जिन मुद्दों को उठाया भाजपा उसकी चर्चा करने से भाग रही है। प्रधानमंत्री छुई-मुई नहीं है कि उनके बारे में बात करने, उनसे सवाल करने पर उनको नुकसान हो जायेगा। भाजपा सस्ता प्रचार पाने के लिये नौटंकी करना बंद करें। जो अपने दायित्व का निर्वहन नहीं कर पाये उसे डिफाल्टर कहा जाता है। जो व्यक्ति अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाता उसे भी डिफाल्टर कहा जाता है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भी मोदी की इसी असफलता के संबंध में उन्हें डिफाल्टर कहा है यह कोई असंसदीय शब्द नहीं है। मोदी की विफलताओं से ध्यान भटकाने भाजपा इसको मुद्दा बना रही।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी ने भी 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता से जो वादा किया था उसमें से अधिकांश वादों को पूरा नहीं किया उस पर अब वे चर्चा भी नहीं करना चाहते।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी ने 10 सालों के कार्यकाल में अपने एक भी वादे को पूरा नहीं किया। 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी और भाजपा देश की जनता से वायदा किया था-
1 100 दिन में महंगाई कम करेंगे।
2 हर के खाते में 15 लाख आयेंगे।
3 35 रू. लीटर में डीजल, पेट्रोल देंगे।
4 हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे।
5 किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करेंगे।
6 कृषि ऊपजों का समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना किया जायेगा।
7 विदेश से कालाधन लाया जायेगा।
8 100 स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा।
9 सभी सांसद एक गांव को गोद लेकर उसको आधुनिक बनायेंगे।
10 2022 तक देश के हर आवासहीन का अपना मकान होगा।
प्रधानमंत्री मोदी इन वादों को पूरा करने में डिफाल्टर साबित हुये।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी को सरकार चलाते 10 साल पूरे हो गये लेकिन मोदी ने अपने एक भी वायदे को पूरा नहीं किया। मोदी के दोनों कार्यकाल कोरी बयानबाजी और लक्षेदार भाषणों में निपट गया। अब भाजपा नेता मोदी के वादों पर बात करने से कतराते है। जहां पर मोदी सरकार के सालों के कामों का हिसाब मांगा जाता है तो भाजपाई कुतर्क करने लगते है। जनता इस चुनाव में मोदी और भाजपा के एक-एक वादों का हिसाब लेगी। जनता से किया गया यह वादाखिलाफी डिफाल्टरी ही तो है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी को डिफाल्टर कह कर महंत ने राजनीतिक शुचिता की सारी हदें तोड़ दी है - शिवरतन शर्मा

शेयर करे2018 के अपने घोषणा पत्र के वादे पूरी नहीं करने पर क्या चरण दास महंत भूपेश बघेल को डिफाल्टर बोलेंगे? पीएम मोदी की अधिकांश गारंटियों को प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार ने महज तीन माह में पूरा कर दिया है कवासी लखमा का बयान साफ बता रहा है […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस