दमोह में दर्दनाक सड़क हादसा, महादेव घाट के पुल से अनियंत्रित बोलेरो नदी में गिरी, आठ लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दमोह 22 अप्रैल 2025। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बनवार मार्ग पर सिमरी गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को दमोह जिला अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप ये हादसा हुआ। महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो के अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी रखते ही पुलिस प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों में रज्जो सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी पौड़ी, वैभव सिंह पिता देवेंद्र उम्र 12 वर्ष, आयुष बहरोघाट जबलपुर, अंकित पिता रज्जो सिंह, रविंद्र पिता डोमेन उम्र 22 वर्ष निवासी बिजोरी शामिल हैं। सभी घायलों को ग्रीन कारीडोर बनाकर जबलपुर रेफर किया गया है। सभी लोग जबलपुर जिले के अलग-अलग गांव निवासी बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

20 से अधिक महिलाओं ने एक साल में 5-5 बार बच्चों को दिया जन्म... अखिलेश ने फर्जीवाड़े पर भाजपा पर कसा तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 22 अप्रैल 2025। आगरा में जननी सुरक्षा योजना में हुए फर्जीवाड़े को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर कहा कि भाजपा राज में धांधली और भ्रष्टाचार का ये कमाल है कि कहीं मतदाता सूची में 37 […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग