
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
बिलासपुर, 30 अक्टूबर 2026।कोल इंडिया का स्थापना दिवस हर साल कलकत्ता में मनाया जाता है उच्च अधिकारियों के साथ ही हर युनियन के शीर्ष नेतृत्व के लोग उक्त कार्यक्रम में भाग लेते हैं। एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोयला मजदूर आंदोलन के भीष्मपितामह पूर्व सांसद कामरेड रमेन्द्र कुमार को जाना था। इस दो बर्षो से स्थापना दिवस समारोह में भाग लेने कामरेड हरिद्वार सिंह ही कलकत्ता जा रहे हैं। कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि आज कोयला मजदूरों एवं कोयला खदानों के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं एक तरफ कोयला खदानों के निजीकरण की समस्या दूसरी तरफ ठेका श्रमिकों का शोषण, मजदूरों के रोज़गार की अनिश्चितता खदानों में लगातार दुर्घटना में हो रही वृद्धि की चिंता आदि। कामरेड हरिद्वार सिंह ने कहा कि कोयला खदान और कोयला मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को सरकार एवं प्रबंधन के समक्ष उठायेंगे।


