देख लीजिए अवैध कार्यों में लिप्त मारपीट वाले मामले में एफआईआर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कराया और गिरफ्तार भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य हुआ: विधायक विनय जायसवाल

SAZID
शेयर करे
विधायक ने प्रेसवार्ता में कहा कि छत्तीसगढ़ के बजट में मिल सकती है इस क्षेत्र को बडी सौगात।
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान
एमसीबी ( सरगुजा) — मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने बताया कि प्रदेश का ऐतिहासिक बजट मुख्यमंत्री जो 6 तारिख को प्रस्तुत करने वाले हैं। उम्मीद है कि जितनी सारी बातें जन घोषणा पत्र में थी। उसका लगभग – लगभग हो गया है। कुछ बातें रह गई है तो भाजपा के नेता कहीं न कहीं सतही लाभ लेने के लिए या फिर मौके का फायदा उठाने के लिए कांग्रेस को बदनाम करते हैं। जबकि कांग्रेस की सरकार ने किसानो के लिए काम किया है। उनके समर्थन मूल्य के लिए काम किया। किसानों के कर्जा माफी के लिए काम किया। आने वाले बजट में बडी घोषणा हमारे कर्मचारियों के लिए होने वाली है। जिनको भाजपा के लोग बरगलाकर और उकसाने का काम कर रहे हैं। सदन में बार बार उनकी बात रख करके 15 साल उनका काम नही किए। जो श्रेय भूपेश की सरकार कर्मचारियों , किसानों और युवाओं को देना चाहती है। भाजपा के लोग बरगलाने कोशिश करते रहते हैं। लेकिन उनके यह मंसूबे पूरे नही होंगे। इस विधानसभा में चिरिमिरी के दौरे में जब मुख्यमंत्री आए थे। तब उनसे मैने बडी मांग की थी कि इस क्षेत्र को मेडिकल कालेज की सौगात मिले। मुझे पूरी उम्मीद है कि जैसे जिला बनाने की मांग मैने किया था। उसको उन्होने पूरा किया। जिले के रूप में मान्यता दी। वैसे ही एक मेडिकल कालेज और १०० बिस्तर सिविल अस्पताल की सौगात इस क्षेत्र को मिले। मुख्यमंत्री जी से मैने मांग किया है उम्मीद है कि यह मांग हमारी जरूर पूरी हो सकेगी। साथ ही साथ बहुत सारी सड़कें , पुल , इंडोर स्टेडियम , मिनी स्टेडियम इस बजट में आने की उम्मीद है।
              रेत के मामले में सूरजपुर में भाजपा के लोगों के द्वारा मारपीट की गई और मुख्यमंत्री के नाम का पुतला दहन किया गया। वह जिन लोगों के ऊपर एफआईआर दर्ज हुई जो लोग अपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। जिन लोगों ने अपराध किया वो भाजपा के बडे कार्यकर्ता हैं। जिनके ऊपर कार्यवाही हुई है। उनकी तस्वीरें भाजपा के प्रदेश के बडे नेताओं के स्वागत में सामने दिखती रही हैं। यह अपराधी कोरिया जिला भाजपा की कार्यकारिणी में शामिल रहे हैं। जिनका सूची में नाम है। ये भाजपा के लोग उत्खनन कर माफियागिरी का कार्य लगातार कर रहे हैं। नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ इन अपराधियों को फोटो है। यही भाजपा का दोगला पंती है। जितने भी अवैध काम हो रहे हैं कोयला चोरी , कबाड चोरी , सट्टा जुआं हो या अवैध शराब की बात हो भाजपा के जितने भी दलाल हों या नेता हो पिछले १५ वर्ष से आज भी अवैध काम को छोड नही पा रहे हैं और कांग्रेस की सरकार जब तगडे रूप में कार्यवाही कर रही है तो पुतला जलाकर अपनी रोटी सेंकना चाह रहे हैं। अपराधों के प्रति हमारी सरकार गंभीर है। कोई भी किसी प्रकार का अपराध हो उसको हम बरदास्त नही करेंगे। कोई भी व्यक्ति हो कैसा भी व्यक्ति हो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।

             प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सवालों पर मनेन्द्रगढ़ विधायक विनय जायसवाल ने कहा कि जो लोग भी अवैध उत्खनन में है। उसमें भाजपा के लोग 15 साल से अवैध कार्यों में लिप्त रहे हैं। आज कांग्रेस की सरकार को और कांग्रेस के नेताओ को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि कांग्रेस की सरकार लगातार कार्यवाहियां कर रही है।
        सत्ता कांग्रेस की है चार साल के आखिर में कार्यवाही होना ये क्या है ? सवाल पर विधायक ने कहा कि जो लीगल माइनिंग है वह तो होगी ही। टेंडर प्रक्रिया से जिसका आक्सन हुआ है वह तो होगा ही। इसलिए तो कार्यवाही हुई है मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट हुई है और मारपीट करने वाला भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य है। और ये सीएम का पुतला जलाने का नाटक कर रहे हैं। आप देखिए भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने एफआईआर कराया है। भाजपा का जिला कार्यकारिणी का सदस्य गिरफ्तार हुआ है।
         सवाल पूछने पर हेलमेट वाले बाबा के बारे में कहा कि मेरे मुंह से निकला है। इस शब्द को किसी व्यक्ति विशेष से मत लिया जाए। वह एक प्रतीकात्मक शब्द है। बोलते हैं कि हेलमेट पहनने के बाद आदमी का जो विजन है वो केवल सामने रहता है। उसको आजू बाजू नही दिखता है। तो जितने विकास के काम चार साल में हुए हैं। अगर लोग हेलमेट पहन के विकास को नही देख पाएं और केवल झगडा झंझठ कराने के लिए तुले रहे और जो काम आपने कभी किया ही नही और अगर वह काम हो जाए तो दो क्षेत्रों के लोगों में वैमनस्यता फैलाने के लिए तमाम तरह की बातें होती हैं। उसी सिलसिलें मे मैने हेलमेट वाले बाबा की संज्ञा दी।
    सवाल पूछने पर मनेन्द्रगढ सरकारी अस्पताल में गाइनेकोलाजिस्ट ( स्त्री रोग विशेषज्ञ) के बारे में मनेन्द्रगढ़ विधायक ने कहा कि हम एक स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक एनेस्थेसिया के डाक्टर को लाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत हैं। क्या है कि डाक्टरों की कमी है‌। कोई आने को तैयार हो तो हम प्रावधान करके अलग-अलग मदों से ढाई लाख देने को तैयार हैं। वैसे हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Next Post

राबड़ी देवी के घर पहुंची सीबीआई की टीम, रेलवे भर्ती प्रक्रिया घोटले में पूछताछ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   पटना 06 मार्च 2023। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह CBI की टीम पहुंच गई। जमीन के बदले नौकरी केस में पूछताछ कर रही है। इस केस […]

You May Like

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच है लोकसभा चुनाव....|....'आप ये मत सोचिए कि मैं रायबरेली से चुनाव लड़ रहा हूं...अमेठी का हूं और अमेठी का ही रहूंगा': राहुल गांधी....|....छत्तीसगढ़ बीजेपी के मंत्रियों और विधायकों ने ओडिशा और झारखंड में झोंकी ताकत; गिना रहे मोदी सरकार की उपलब्धियां....|....सेहत को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है बेल का शरबत, घर में इस तरह कर सकते हैं तैयार....|....न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए ऐसे 3 बीज जो महिलाओं को जरूर करने चाहिए डाइट में शामिल, सेहत हमेशा रहती है अच्छी....|...."अरविंद केजरीवाल के कैंपेन में 'बड़ी बोतलें'....": अमित शाह का शराब नीति को लेकर तंज....|....कान्स लुक्स से ज्यादा ऐश्वर्या के संस्कारों की हो रही तारीफ, लोग बोले- अराध्या जैसी बेटी सबको मिले....|....मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले- यदि कोई व्यक्ति भ्रष्ट है तो उसे जेल जाना होगा....|....कोरबा जेल में बंद चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत....|....दिल्ली में बढ़ेगा सियासी पारा, 18 मई को राहुल गांधी और पीएम मोदी करेंगे चुनावी जनसभा