ब्रिक्स सम्मेलन: यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद आज पहली बार मिलेंगे पांच देशों के विदेश मंत्री, जयशंकर भी करेंगे शिरकत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 19 मई 2022। ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक गुरुवार 19 मई को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होने जा रही है। रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बाद से ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर गुरुवार को चीन, रूस, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की एक आभासी बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक अगले महीने होने वाले नेताओं के शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि जयशंकर के अलावा दक्षिण अफ्रीका की अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं सहयोग मंत्री नलेदी पंडोर, ब्राजीली विदेश मंत्री कार्लोस फ्रांका और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी बैठक में हिस्सा लेंगे। इसकी अध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री वांग यी करेंगे।

वेनबिन ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि बैठक के दौरान ब्रिक्स विदेश मंत्री उभरते बाजारों और विकासशील देशों के अपने समकक्षों के साथ ‘ब्रिक्स प्लस’ संवाद करेंगे। उन्होंने हालांकि ‘ब्रिक्स प्लस’ वार्ता में भाग लेने वाले देशों के नामों का खुलासा नहीं किया। चीन इस साल ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) की अध्यक्षता कर रहा है। 

ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को लेकर चीन की अपेक्षाओं के बारे में, वांग वेनबिन ने कहा कि बैठक एकता का स्पष्ट संदेश देगी और पांच सदस्यीय समूह के वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

नीमच-सिवनी के अधिकारियों को शिवराज ने तलब किया, बोले समाज को तोड़ने वालों की लिस्ट बनाओं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 19 मई 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह 6.30 बजे नीमच और सिवनी के अधिकारियों की बैठक बुलाई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था और विकास के कामों एवं योजनाओं के लिए कई निर्देश दिए। साथ ही समाज तोड़ने वालों की लिस्ट बनाने […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर