चिनैनी में बड़ा हादसा, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर चढ़ा ट्रक, तीन की मौत, कई घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

उधमपुर 08 अप्रैल 2022। उधमपुर के चिनैनी क्षेत्र में आज सुबह एक बड़ा हादसा गया। यहां पानी की समस्या को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर ट्रक चढ़ गया। इस दौरान ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मौके पर अभी लोग जमा हैं। तनाव की स्थिति बनी हुई है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह शुद्ध महादेव- चिनैनी सड़क मार्ग पर बैशती के पास स्थानीय लोग पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शुद्ध महादेव से चिनैनी की ओर आ रहे एक ट्रक ने प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया।

घटनास्थल से डेढ़ किलोमीटर आगे जा कर रुका ट्रक

बताया जा रहा है कि ट्रक हादसे से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जा कर रुका। इस दौरान ट्रक के टायरों में आग भी लग गई। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग को बुझाया। उधर, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। लोगों ने फिर से सड़क मार्ग को जाम कर दिया है और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़:राज्यपाल अनुसुइया उइके ने पीएम मोदी से की मुलाकात, आदिवासियों के विकास के लिए विशेष पैकेज की रखी मांग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 08 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने राज्य के बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के विकास के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मुहैया कराने का अनुरोध किया।साथ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान