फीफा विश्व कप में चौथे दिन भी चार मुकाबले, आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी जर्मनी की टीम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दोहा 23 नवंबर 2022। फीफा विश्व कप 2022 का आज चौथा दिन है। चौथे दिन भी इस टूर्नामेंट में चार मुकाबले खेले जाएंगे। आज ग्रुप-एफ और ग्रुप-ई की टीमें एक्शन में होंगी। पहला मैच मोरक्को और क्रोएशिया के बीच होगा। इसके बाद जर्मनी का सामना जापान से है। ग्रुप ई के तीसरे मैच में स्पेन के सामने कोस्ट रिका की चुनौती होगी। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला बेल्जियम और कनाडा के बीच है। पिछले विश्व कप में फाइनल तक का सफर तय करने वाली क्रोएशिया की टीम मोरक्को के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। ग्रुप एफ में इन दो टीमों के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीम हैं। ये दोनों टीमें भी शाम के समय आपस में भिड़ेंगी। 

दिन का सबसे अहम मुकाबला जर्मनी और जापान के बीच है। 2014 विश्व कप की चैंपियन टीम जर्मनी जीत के साथ इस विश्व कप में अपना सफर शुरू करना चाहेगी। इसी ग्रुप का दूसरा मुकाबला 2010 की चैंपियन स्पेन और कोस्ट रिका की टीम आमने-सामने होंगी। 

आज भी हो सकते हैं उलटफेर
आज के मैच में जर्मनी और स्पेन का अपने-अपने मैच जीतना तय माना जा रहा है, लेकिन जापान और कोस्ट रिका की टीम उलटफेर करने में सक्षम हैं। खासकर सऊदी अरब ने अर्जेंटीना को हराकर सभी को चौकाया है। ऐसे में इन दोनों टीमों को भी संभलकर रहना होगा। 

जर्मनी को थॉमस मुलर से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
थॉमस मुलर टीम के अनुभवी उपयोगी फॉरवर्ड हैं। 33 वर्षीय मुलर का यह आखिरी विश्वकप हो सकता है इसलिए वह इसे यादगार बनाना चाहेंगे। गोल करने की जिम्मेदारी मुलर पर भी रहेगी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 423 मैचों में 139 गोल किए हैं। वह बायर्न म्यूनिख क्लब के लिए भी खेलते हैं। वहीं, जापान के अनुभवी मिडफील्डर यूतो नागाटोमो राष्ट्रीय टीम के लिए 138 मैच खेल चुके हैं। 36 वर्षीय जापान के खिलाफ जर्मनी के आक्रामक अंदाज में खेलने के आसार हैं और ऐसे में उनके कंधों पर जर्मनी के स्ट्राइकरों को रोकने की चुनौती रहेगी। 

केविन डि बून के दम पर जीत चाहेगा बेल्जियम
केविन डि बून बेल्जियम के उपयोगी मिडफील्डर हैं। वह गोल करने में मदद करते हैं और साथ ही गोल दागने में पीछे भी नहीं रहते हैं। वह बेल्जियम के लिए 94 मैचों में 25 गोल कर चुके हैं। वहीं, कनाडा की टीम अलफांसो डेविस से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। वह जनवरी के बाद से स्वास्थ्य कारणों के चलते कुछ महीने मैदान पर नहीं उतरे थे। जर्मनी के क्लब बायर्न म्यूनिख के लिए खेलने वाले विंगर अलफांसो अपनी राष्ट्रीय टीम के उपयोगी खिलाड़ी हैं इसलिए उन्हें टीम में जगह मिली है। वह कनाडा के लिए 34 मैचों में 12 गोल कर चुके हैं।

अल्वारो मोराटा पर स्पेन की उम्मीदें
अल्वारो मोराटा कई मौकों पर स्पेन को जीत दिला चुके हैं। वह स्पेन के लिए 57 मैचों में 27 गोल कर चुके हैं। कोटा रिका के खिलाफ उन पर गोल करने का अधिक दारोमदार रहेगा। वहीं, कोस्टा रिका की टीम केलोर नेवास के दम पर जीत दर्ज करना चाहेगी। यह गोलकीपर शानदार लय में है। इस टीम को अगर अगले दौर में जगह बनानी है तो नेवास को अपने किले की रक्षा करनी होगी। उनका नाम शीर्ष गोलकीपरों में शामिल हैं। वह पेरिस सेंट जर्मेन के लिए भी खेलते हैं।

Leave a Reply

Next Post

बुरहानपुर के रास्ते राहुल का मध्यप्रदेश में प्रवेश, बोले- डर से मुक्ति हमारा लक्ष्य

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 23 नवंबर 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर के रास्ते बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ। जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान