बुरहानपुर के रास्ते राहुल का मध्यप्रदेश में प्रवेश, बोले- डर से मुक्ति हमारा लक्ष्य

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 नवंबर 2022। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने बुरहानपुर के रास्ते बुधवार सुबह मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया। महाराष्ट्र में जलगांव जामोद से उनका काफिला सुबह छह बजे रवाना हुआ। जलगांव जामोद के जसौंधी गांव से होते हुए यात्रा मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव में पहुंची। यहां राहुल गांधी के स्वागत के खास इंतजाम किए गए थे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह समेत तमाम बड़े नेता राहुल के स्वागत के लिए बुरहानपुर में मौजूद रहे। 

बंजारा लोकनर्तक रीना नरेंद्र पवार ने राहुल गांधी के स्वागत में अपना खास नृत्य पेश किया। सिर पर गिलास और गिलास पर 51 मटकियां रखकर प्रस्तुति दी। यात्रा सुबह सात बजे बोदरली से  रवाना हुई। सुबह 10 बजे सेंटर जेवियर स्कूल पहुंचने के बाद यात्रा विश्राम करेगी। राहुल और उनके साथ आए यात्री सात किमी पैदल चलेंगे। शाम चार बजे यात्रा दोबारा शुरू होगी। ट्रांसपोर्ट नगर में एक सभा रखी गई है। झिरी में राहुल रात्रि विश्राम करेंगे। 

राहुल ने कहा- लोगों के मन से डर मिटाना हमारा लक्ष्य
राहुल ने बुरहानपुर में कहा कि इस प्यार भरे स्वागत के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद। महाराष्ट्र से हमारे साथ आए लोग लौट जाएंगे। महाराष्ट्र में इन्होंने यात्रा बहुत अच्छे से आयोजित की। बहुत अच्छा मैसेज महाराष्ट्र और भारत में गया। यह यात्रा कन्याकुमारी में शुरू की थी। विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान तीन हजार 600 किमी लंबा है। यह पैदल नहीं तय किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश आ गए हैं। 370 किमी यहां चलेंगे। यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं। राहुल ने कहा कि यात्रा के पीछे दो-तीन लक्ष्य है। यह यात्रा उस नफरत, हिंसा और डर के खिलाफ है, जिसे हिंदुस्तान में फैलाया जा रहा है। भाजपा का तरीका यही है। सबसे पहले, डर फैलाना। युवाओं, किसानों और आम लोगों में डर फैलाना। जब डर फैल जाता है तो उसे हिंसा में बदल देते हैं। हिंसा डर का ही रूप है। जो डरता नहीं है, वह हिंसा भी नहीं कर सकता। जो डरता है, वह ही हिंसा करता है। डर मिटाना हमारा लक्ष्य है। इस हिंदुस्तान में किसी से डरने की जरूरत नहीं है।

युवाओं के सपने पूरे नहीं हो सकते
राहुल ने एक पांच साल के बच्चे रुद्रा को मंच पर बुलाया। उन्होंने कहा कि रुद्रा पांच साल का है। यह डॉक्टर बनना चाहता है। इसने अपना सपना बना लिया है। यह उसके लिए काम करेगा। आज के हिंदुस्तान में रुद्रा का सपना पूरा नहीं हो सकता। मैं ऐसे नहीं बोल रहा। सत्तर दिन से चल रहा हूं। हर प्रदेश में रुद्रा जैसे युवाओं से मिला। कोई इंजीनियर बनना चाहता है, कोई डॉक्टर तो कोई लॉयर। सारे के सारे स्कूल प्राइवेटाइज हो गए। लाखों रुपये जेब से निकालने होंगे। उसके बाद रुद्रा को पता चलेगा कि माता-पिता के खून-पसीने ने उसे शिक्षा दिलाई। वह डॉक्टरी नहीं कर सकेगा और मजदूरी करने लगेगा। बेरोजगारों का हिंदुस्तान हम नहीं चाहते। तीन-चार उद्योगपतियों के हाथ में सारी की सारी इंडस्ट्री है। एयरपोर्ट, टेलीफोन और रेलवे तक उनके हाथ में जा रही है। हमें न्याय चाहिए। गरीबों को न्याय मिलना चाहिए। तीसरी बात महंगाई की है।

हम मन की बात सुनेंगे, 15 मिनट अपनी बात रखेंगे
राहुल ने यात्रा के बारे में बताया कि हमने मध्यप्रदेश में पहला कदम रखा है। आपसे बहुत बातचीत होगी। आपसे गले लगेंगे। किसानों की समस्या समझेंगे। हम रोज सात-आठ घंटे चलते हैं। हम अपने मन की बात नहीं करते। हम किसानों की मन की बात सुनते हैं। युवाओं, बहनों, मजदूरों, व्यापारियों के मन की बात क्या है, दिनभर सुनते हैं। फिर शाम को सात बजे पंद्रह मिनट हम अपनी बात रखते हैं। बहुत मजा आएगा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी। आप देखना, लाखों लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। पूरे मध्यप्रदेश में चलकर दिखाएंगे। 

प्रियंका भी जुड़ेंगी यात्रा से 
मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी भी शामिल होगी। प्रियंका गांधी चार दिनों तक राहुल के साथ कदम दाल करती नजर आएगी। प्रियंका गांधी भी राहुल की यात्रा के साथ अगले चार दिन शामिल होगी। इस संबंध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा के लिए बुधवार को यात्रा बुरहानपुर के पास मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वहां चार दिनों के लिए यात्रा में शामिल होंगी।

बुरहानपुर आने वाले नेहरू-गांधी परिवार के चौथे सदस्य
बुरहानपुर आने वाले राहुल गांधी नेहरू-गांधी परिवार के चौथे सदस्य हैं। 41 साल पहले 1980 में इंदिरा गांधी बुरहानपुर आई थीं। तीन दिन यहां रुकी भी थीं। सबसे खास है कि जिस बोदरली गांव से यात्रा एमपी में एंट्री ली है, उसी गांव में इंदिरा गांधी ने रात 2 बजे टॉर्च की रोशनी में चुनावी सभा को संबोधित किया था। साल 1980 में इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव के दौरान बुरहानपुर पहुंची थीं। वे यहां पूर्व सांसद ठाकुर शिव कुमार सिंह के चुनाव प्रचार के लिए आई थीं। इस दौरान तीन दिन तक बुरहानपुर और नेपानगर में प्रचार करती रहीं। उन्हें देखने और सुनने लाखों की संख्या में लोग सड़कों पर खड़े थे। इस चुनाव में उस समय सांसद के उम्मीदवार ठाकुर शिव कुमार सिंह ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता कुशाभाऊ ठाकरे को हराया था। पूर्व प्रधानमंत्री राहुल गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बुरहानपुर आ चुके हैं। 

मप्र में 386 किमी यात्रा 
भारत जोड़ो यात्रा 12 दिनों में 386 किमी मध्य प्रदेश में चलेगी। इस दौरान बुरहानपुर, खड़वा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जिले से यात्रा निकलेगी। 4 दिसंबर को यात्रा आगर मालवा जिले से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ कमलनाथ भी रहेगी। मध्य प्रदेश में राहुल की यात्रा में अलग-अलग स्थान पर उपयात्राएं शामिल होगी। 22 उप यात्राओं में अलग-अलग जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

खजूर के ये गुण बनाते हैं इसे बेहद लाभकारी, ऊर्जा और खून बढ़ाने में इसके सेवन से मिलता है फायदा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 23 नवंबर 2022। खजूर को बेहद स्वास्थ्यवर्धक सूखे मेवों में से एक माना जाता है। प्राकृतिक रूप से मिठास युक्त खजूर, पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं को दूर करने, शरीर […]

You May Like

हार्दिक के समर्थन में गंभीर ने डिविलियर्स-पीटरसन को लताड़ा, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया जवाब....|....नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, बाल-बाल बचे टीआई, इलाके में सर्चिंग अभियान जारी....|....राहुल गांधी की रैली में घायल हुए बुजुर्ग को देखने अस्पताल पहुंचीं प्रियंका गांधी, हालचाल लिया....|....सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने सरकारी बंदूक से की आत्महत्या....|....चारधाम यात्रा में अब तक 11 श्रद्धालुओं की मौत, भीड़ के चलते 2 दिन तक बंद रहेगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन....|....एचसीएल खदान में फंसे सभी 14 लोगों को बाहर निकाला गया, एक की मौत; रात भर चला रेस्क्यू ऑपरेशन....|....दिल्ली लखनऊ के बाद अब कानपुर के 10 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रूसी सर्वर से जुड़ा है ईमेल....|....ग्वालियर राजघराने की राजमाता माधवी का निधन, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख....|....होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी....|....पूर्व सीएम भूपेश बोले- रायबरेली के लोग लोकसभा सदस्य नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री चुनने जा रहे हैं