बिहार चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, इस दिग्गज ने पार्टी से दिया इस्तीफा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 12 नवंबर 2025। बिहार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. शकील अहमद ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा और लिखा कि यह फैसला उन्होंने “भारी मन से” लिया है।

आखिरी वोट भी कांग्रेस को ही दूंगा

अपने पत्र में डॉ. अहमद ने कहा-  “मैं कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों पर आज भी पूरा विश्वास रखता हूं। मेरे इस्तीफे का मतलब यह नहीं है कि मैं किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। मेरे जीवन का आखिरी वोट भी कांग्रेस को ही जाएगा।

लंबा राजनीतिक सफर और विरासत

मधुबनी के रहने वाले डॉ. शकील अहमद तीन बार विधायक (1985–90, 1990–95, 2000–04) और दो बार सांसद (1998, 2004) रह चुके हैं। वे 2000 से 2003 तक बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। इसके अलावा उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी काम किया था।

क्यों दिया इस्तीफा?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, बिहार कांग्रेस में आंतरिक मतभेद और राज्य नेतृत्व से असंतोष डॉ. अहमद के इस्तीफे की प्रमुख वजह बना। संगठन में लंबे समय से हो रही उपेक्षा से वे नाराज थे। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा- “भारी मन से मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया है। लेकिन मैं किसी अन्य पार्टी में शामिल नहीं होऊंगा। मेरे पूर्वजों की तरह, मैं हमेशा कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों का समर्थक रहूंगा।”

तीन पीढ़ियों का कांग्रेस से रिश्ता

डॉ. शकील अहमद का परिवार तीन पीढ़ियों से कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है। उनके दादा अहमद गफूर 1937 में विधायक बने थे, जबकि उनके पिता शकूर अहमद 1952 से 1977 तक पांच बार विधायक रहे।
अब जब इस परिवार के तीसरी पीढ़ी के नेता ने भी पार्टी छोड़ी है- तो सवाल यह उठता है कि क्या बिहार कांग्रेस अपने पुराने सिपाहियों को संभाल पा रही है?

Leave a Reply

Next Post

पॉकेट एफएम पर 'शक्तिमान' की नए रूप में वापसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 12 नवंबर 2025। ऑडियो सीरीज़ प्लेटफॉर्म पॉकेट एफएम ने भारत के सबसे प्रिय सुपरहीरो शक्तिमान को एक नए रूप में वापस ला दिया है। 40 एपिसोड की इस नई ऑडियो सीरीज़ ‘शक्तिमान रिटर्न्स ’ में मुकेश खन्ना खुद अपनी आवाज़ में लौटे हैं, जो इसे […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें