भारत जोड़ो यात्रा के पोस्टर हटाने पर भड़का युवक कांग्रेस, कहा-समर्थन देखकर बौखला गई है भाजपा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

सीहोर 25 नवंबर 2022। सीहोर में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को शहर के कोतवाली चौराहे पर पहुंची। इस मौके पर प्रशासन ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पोस्टर और बैनर हटा दिए। जिसको लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। युवक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शहर में आज भी विभिन्न राजनीतिक दलों के इस प्रकार से पोस्टर और बैनर लगे हैं लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया है। भारत जोड़ों यात्रा के बैनर-पोस्टर को हटाया जा रहा है। यह प्रशासन की दमनकारी नीति को दर्शता है। कांग्रेस के अध्यक्ष रेहान नवाब ने कहा कि प्रशासन भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। एक तरफ तो शहर में भाजपा नेताओं के बड़े-बड़े बैनर-पोस्टर और झंडे लगे हुए हैं। वहीं भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े बैनर-पोस्टर को तत्काल हटाया गया, जो भाजपा की डर का प्रतीक है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश भाजपा की चिंता बढ़ गई है। 


रेहान नवाब ने कहा कि गुरुवार की सुबह ग्यारह बजे वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भोपाल से शुरू हुई यात्रा शहर के कोतवाली चौराहे पर पहुंची थी। सभी युवक कांग्रेस सहित अन्य कांग्रेसजन यात्रा में शामिल थे, तभी यात्रा कुछ समय के लिए मेन रोड से तहसील चौराहे पर पहुंची और प्रशासन के कर्मचारियों ने यात्रा से जुड़े युवक कांग्रेस के बैनर-पोस्टर हटवा दिए, जो युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रात को ही मेन रोड के किनारे लगाए थे।  उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का जिस तरह से मध्यप्रदेश में आगाज हुआ है, उससे घबराई भाजपा ने जिस प्रकार से विध्वंसपूर्ण तरीके से पोस्टर बैनर को निकालना शुरू किया है, उससे साफ है कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से बौखला गई है और इस तरीके के निम्न स्तरीय हथकंडे पर उतर आई है। इससे पहले भी विभिन्न राजनीतिक दलों के इस प्रकार से पोस्टर और बैनर लगे रहे लेकिन भाजपा की सरकार ने कभी नहीं हटाया। बीजेपी इस बात से बौखला गई है कि अपार समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है और यह बात उसे बिल्कुल भी हजम नहीं हो पा रही है।

Leave a Reply

Next Post

न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया, डेब्यू मैच में जमकर पिटे उमरान-अर्शदीप, टूट गए कई रिकॉर्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 नवंबर 2022। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को सात विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 307 रन का लक्ष्य रखा। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप