इंग्लैंड ने पाकिस्तान का उसी के घर पर क्लीन स्वीप किया, तीसरा टेस्ट आठ विकेट से जीत रचा इतिहास

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कराची 20 दिसंबर 2022। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को कराची में खेले गए तीसरे टेस्ट में आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच को जीतने के साथ ही इंग्लिश टीम ने पाकिस्तान का तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट इंग्लैंड ने 74 रन से और दूसरा टेस्ट 26 रन से जीता था। इंग्लैंड ने टेस्ट इतिहास में पहली बार पाकिस्तान का क्लीन स्वीप किया है। वहीं, पाकिस्तान की टीम भी अपने घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई है।

इंग्लैंड ने तीनों टेस्ट में जीत हासिल की

तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 304 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 354 रन बनाए और 50 रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने 216 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा था। इंग्लैंड ने दो विकेट पर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। सबसे ज्यादा अहम यह है कि पाकिस्तान को कराची में तीसरे टेस्ट में हार मिली है। यह पाकिस्तान का पसंदीदा ग्राउंड है और यहां किसी भी टीम का एक वेन्यू पर हाईएस्ट विन-लॉस रेशियो है। पाकिस्तान ने इस मैदान पर 23 मैच जीते हैं।

पाकिस्तान के अजहर अली का यह आखिरी टेस्ट मैच था। उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। हैरी ब्रुक को उनकी शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। वहीं, वहीं, तीनों टेस्ट मिलाकर ब्रुक ने 93.60 की औसत से 468 रन बनाए। इसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है। ब्रुक ने पाकिस्तान में किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने डेविड गावर का रिकॉर्ड तोड़ा। गावर ने 1983 में पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट सीरीज में 449 रन बनाए थे। ब्रुक को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड भी दिया गया।

दोनों के बीच आंकड़े

दोनों के बीच यह 89वां टेस्ट मैच था। इसमें से इंग्लैंड ने 29 और पाकिस्तान ने 21 मैच जीते हैं। 39 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान में दोनों के बीच खेला गया यह 27वां टेस्ट था। इसमें से इंग्लैंड ने पांच और पाकिस्तान ने चार मैच जीते हैं। 18 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड की इस जीत को ‘बैजबॉल’ इफेक्ट का नतीजा भी माना जा रहा है। दरअसल, बैज इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम का निकनेम है। उनके कोच और बेन स्टोक्स के कप्तान बनते ही इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है।

बैजबॉल इफेक्ट का असर

स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम 11 टेस्ट खेल चुकी है। इसमें से नौ मैचों में इंग्लिश टीम को जीत मिली और सिर्फ दो टेस्ट में उन्हें हार मिली है। वहीं, बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट खेले हैं। इसमें से पाकिस्तानी टीम को आठ में जीत मिली और छह में हार मिली है। दो टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट हारने के साथ ही पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल सुश्री उइके ने की सौजन्य भेंट

शेयर करेप्रदेश की विभिन्न गतिविधियों से कराया अवगत, साइंस कॉलेज के हीरक जयंती समारोह के लिए किया आमंत्रित  छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 20 दिसंबर 2022। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। राष्ट्रपति […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'